LIVE

बिहार के 32 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, राजस्थान में जमी ओस; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Nishant TiwariUpdated Dec 28, 2025, 19:36 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सिहरन भरी ठंड महसूस होगी। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ वायु प्रदूषण गंभीर बना रहेगा, वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टियां और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी कोहरे की चादर यातायात को धीमा करेगी। उधर, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में ठंड और कुहासे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कुल मिलाकर, आने वाले दिन देश के कई हिस्सों में मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल।

बिहार के 32 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, राजस्थान में जमी ओस; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
बिहार के 32 जिलों में 'कोल्ड डे' का अलर्ट, राजस्थान में जमी ओस; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 28 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है और आने वाले पांच दिन लोगों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा, जिसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। नए साल की शुरुआत कड़कड़ाती ठंड, कम दृश्यता और बाधित यातायात के साथ होने के आसार हैं।

DEC 28, 2025 19:36 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

DEC 28, 2025 19:35 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 LIVE: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

DEC 28, 2025 17:06 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 LIVE: राजस्थान मौसम अपडेट

DEC 28, 2025 17:05 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 LIVE: मौसम चेतावनी बिहार

DEC 28, 2025 16:18 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 LIVE: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

DEC 28, 2025 16:17 IST

Aaj ka Mausam 28 December 2025 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

DEC 28, 2025 15:13 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में 31 तक शीतलहर का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 4° से नीचे गया, मैनपाट और सामरीपाट में बर्फ जमी। पेंड्रा और अमरकंटक में पारा 5° तक पहुंचा। संभाग में 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2° दर्ज हुआ। अगले तीन दिनों तक ठंड से हल्की राहत की संभावना है, लेकिन सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
DEC 28, 2025 10:43 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ में बढ़ी ठंड

लखनऊ में ठंड का असर तेज है। सुबह बादलों और बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 19° और न्यूनतम 10° रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18° और न्यूनतम 10.8° दर्ज हुआ, हवा में नमी 73 से 88 प्रतिशत तक रही।
DEC 28, 2025 09:28 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के कई जिलों में कोल्ड डे

बिहार में पछुआ हवाओं से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। गयाजी 5.4° पर सबसे ठंडा रहा, जबकि जहानाबाद 9° और पटना में कनकनी तेज रही। शनिवार को 7 जिलों का तापमान 10° से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 32 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे से 22 फ्लाइट्स और कई ट्रेनें घंटों लेट हुईं। नए साल की शुरुआत भी घने कोहरे और ठंड के बीच होगी।
DEC 28, 2025 09:24 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में भीषण शीतलहर

राजस्थान में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। करौली में न्यूनतम तापमान 3.1° तक गिरा, जबकि सीकर के पलसाना में रविवार सुबह पारा 1° दर्ज हुआ। चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में शीतलहर की चेतावनी जारी है। उत्तर भारत से आई बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के 8 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज कराया, खासकर शेखावाटी और आसपास के जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा।
DEC 28, 2025 09:22 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ में तीन दिन का अलर्ट

लखनऊ में ठंड का असर तेज है। सुबह बादलों और बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 19° और न्यूनतम 10° रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18° और न्यूनतम 10.8° दर्ज हुआ, हवा में नमी 73 से 88 प्रतिशत तक रही।
DEC 28, 2025 08:51 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: MP का मौसम

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर साफ दिख रहा है। मंदसौर में पारा 2.9 डिग्री तक गिरा, जबकि शाजापुर 3.1 डिग्री पर रहा। भोपाल, इंदौर, शाजापुर, सीहोर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी है। बीती रात 30 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मालवा और निमाड़ सबसे ठंडे क्षेत्र बने हुए हैं, वहीं भोपाल 4.6°, इंदौर 6.2°, ग्वालियर 6.7°, उज्जैन 7.3° और जबलपुर 7.4° सेल्सियस पर रिकॉर्ड किए गए।
DEC 28, 2025 08:03 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: हरियाणा में घना कोहरा

DEC 28, 2025 07:07 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में आज भी बिगड़ा AQI

DEC 28, 2025 07:00 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: गुवाहाटी में घना कोहरा

गुवाहाटी शहर ठंडी लहर की चपेट में है और सुबह का नजारा धुंध की परत से ढका हुआ दिखाई दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण लोगों को सुबह की शुरुआत में ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है
DEC 28, 2025 06:37 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार का मौसम

बिहार में शीतलहर और घने कोहरे के चलते मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, लखीसराय और सासाराम सहित कई जिलों में कोहरे और शीतलहर के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। विजिबिलिटी कम होने से रेल यातायात प्रभावित है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर और घना कोहरा बना रहने का अनुमान है।
DEC 28, 2025 06:37 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का मौसम

दिल्ली में हल्की सर्द हवाओं के चलते दिन में भी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने 28 से 30 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोहरे के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। शहर का औसत एक्यूआई 360 दर्ज किया गया है, जबकि कई इलाकों में यह 400 से ऊपर पहुंच गया है। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है।