Aaj ka Mausam 27 October 2025 LIVE: देश में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में मौसम का हाल
यूपी के नोएडा जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह-शाम की ठंड़ के बीच दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। आगामी दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: आंध्र प्रदेश, ओडिशा और यानम के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
चक्रवाती तूफान मोंथा के देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और यानम के तटीय इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, 27 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में 70–100 km/h की तेज हवाएं चलेंगी। 28-29 अक्टूबर को यह गति 100 km/h से ज्यादा हो सकती है और तटीय इलाकों (आंध्र, ओडिशा, बंगाल) में हवाएं 60–80 km/h की रफ्तार से चलेंगी। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया हैआज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में कल हल्की बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। इस बीच एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कैसा रहेगा कलम मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी 28 अक्टूबर को मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो कल शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई का एक्यूआई कितना है?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम सुहावना और साफ बना हुआ है। यहां हवा भी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 45 दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 23 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़,बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, सिरोही, पाली, बाड़मेर और जालोर शामिल हैं। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट है।दिल्ली में कहां कितना रहा AQI
समीप ऐप पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। जिसे बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान 26 इलाकों में एक्यूआई रेड जोन में रहा। सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में 431 और बवाना में 401 दर्ज हुआ।दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए पानी का छिड़काव जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नांदेड़ में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नांदेड़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। यहां 26 से 29 अक्टूबर के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुजरात में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने गुजरात में अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं नवसारी, वलसाड, अमरेली, जूनागढ़, भावनगर और गिर सोमनाथ जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुजरात में हुई बेमौसम बारिश
पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण रविवार को गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 34 घंटों में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार नवसारी जिले के नवसारी तालुका में शनिवार सुबह छह बजे से रविवार शाम चार बजे तक के दौरान 157 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक थी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में दो दिन भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी भागों में 26 से 29 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र बन सकता है चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरे दबाव में बदल गया है और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की संभावना है। 28 अक्टूबर तक यह सिस्टम एक 'गंभीर' चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है और 28 अक्टूबर को काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की भी संभावना है।Ambedkarnagar Accident: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी बस, 4 यात्रियों की मौत
पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए अखिलेश यादव, 'X' पर लिखा- 'उनकी बहादुरी पर पूरे देश को गर्व'
गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना
'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन
9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम
© 2026 Times Horizon Private Limited
