देशभर में मानसून बरपा रहा कहर; बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में येलो-ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD जयपुर का वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट
ओडिशा में क्योंझर और मयूरभंज जिलों में भारी बारिश के चलते बैतरनी नदी का जलस्तर बढ़ा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: चंडीगढ़ के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के पाली के कई हिस्सों में बारिश के कारण जलभराव
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में बारिश का अलर्ट
केरल में भारी बारिश का कहर जारी है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक राज्य में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रविवार को भी बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं के कारण 30 जुलाई तक केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर मछली नहीं पकड़ने की सलाह दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बनासकांठा के कई हिस्सों में बारिश के कारण जलभराव
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में गिरा पारा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने आज दिन में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बांसवाड़ा में जमकर बरसे बादल
पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्से और पश्चिमी राजस्थान के अनेक स्थानों पर हल्की से भारी और राज्य में एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में 136.0 मिमी. दर्ज हुई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के 14 जिलों में अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को बिहार के पूर्वी और उत्तर-मध्य भागों के कुछ जिलों में तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी भी दी गई है। जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया समेत उत्तर बिहार के 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। कल भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है। आज का अधिकतम पारा कल से दो डिग्री कम यानी 35 डिग्री दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में रेड अलर्ट
IMD ने केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में मौसम संबंधी चेतावनी को ‘ऑरेंज अलर्ट’ से बढ़ाकर ‘रेड अलर्ट’ कर दिया है। यह फैसला भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लिया गया है। विभाग ने इन तीन क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल में झारखंड और उसके समीपवर्ती इलाकों पर स्थित है, जिसके अगले 24 घंटों में आगे की ओर गतिशील होने की पूरी संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पहाड़ों पर क्या हैं हालात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड में भी 27 और 28 जुलाई को बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में भारी वर्षा की स्थिति आगामी कई दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका हैआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में कहां घुमड़ेंगे बादल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बक्सर, गोपालगंज और वैशाली समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज कैसा होगा बिहार का मौसम
बिहार में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। तेज धूप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है।Delhi News: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से ही 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द
जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में जल्दी आ जाएगी सर्दी? बादलों के बीच बीतेंगे दिन, IMD ने जताई बारिश की संभावना
© 2026 Times Horizon Private Limited
