दिल्ली से लेकर यूपी तक हल्की ठंड का दौर, ओडिशा से लेकर तमिलनाडु तक भारी बारिश की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब
दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता दिन के समय ‘बेहद खराब’ रहने के बाद शाम तक ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो वर्षों में अक्टूबर महीने का सबसे कम तापमान है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 324 से घटकर 292 हो गया। हालांकि आनंद विहार में AQI 421 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, शहर के 29 निगरानी केंद्रों में अधिकतर स्थानों पर AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया, यानी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में। CPCB के मानक के अनुसार, AQI शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मध्यम’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बेहद खराब’ और 401–500 ‘गंभीर’ माना जाता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम की चेतावनी (पंजाब और हरियाणा)
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: वर्षा की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में जल्द तेज हवाओं संग बारिश होने के आसार
बिहार में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। आईएमडी के अनुसार 29 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। साथ तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और ठनका गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बिहार में चक्रवाती तूफान का प्रभाव देखने को मिल सकता है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 15 डिग्री तक लुढ़का पारा
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान गिर कर 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो पिछले दो वर्षों में अक्टूबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। आईएमडी के अनुसार अक्टूबर 2023 में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। सुबह 8.30 बजे दिल्ली में आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने आसमान साफ रहने और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। शनिवार को राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दिन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक लुढ़क गया।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश के उज्जैन में दर्ज हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में शनिवार को बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में 27 अक्टूबर से तीन दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ चेतावनी जारी की है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में कल से बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 अक्टूबर से अगले चार दिन तक यूपी में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में अरब सागर की खाड़ी में एक अवदाब और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में 26-27 अक्टूबर से सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 26 से 28 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की पूरी संभावना है। तंत्र का सर्वाधिक असर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27-28 अक्टूबर को रहने व कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व बादल गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के बाकी अधिकांश भागों में मौसम आगामी दिनों में शुष्क रहने व तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
पूर्वी राजस्थान में बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी भाग में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक वर्षा छाबड़ा (बारां) में 9.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में इंडिया गेट के पास 300 पार दर्ज हुआ AQI
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल में जल्द बारिश के आसार
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण 27 अक्टूबर से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मौसम संबंधी इस प्रणाली के प्रभाव से सोमवार से दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर जिलों के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ेंगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा
केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिसके कारण पलक्कड़, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में बांधों का जलस्तर बढ़ गया। बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम जिले के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर घरों को नुकसान पहुंचा। पलक्कड़ के वालयार, मालमपुझा, मूलथारा और चुलियार बांधों में जल स्तर अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता के करीब पहुंच गया, जिससे अधिकारियों को कई सेंटीमीटर तक बांध के फाटक खोलने पड़े। इडुक्की के पोनमुडी और मदुपेट्टी सहित विभिन्न बांधों में जल स्तर 'रेड अलर्ट' की स्थिति तक पहुंच गया है, जबकि त्रिशूर के शोलायार बांध में जल स्तर 'ऑरेंज अलर्ट' की स्थिति में पहुंच गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में इस दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बनने वाले आगामी चक्रवात के प्रभाव के तहत 29-30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने कहा कि 29 और 30 अक्टूबर को सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम के लिए भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: देश में आज कहां-कहां होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव, गहरे दबाव और फिर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस चक्रवात के बाद में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने का अनुमान है। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है जिनमें तिरुवल्लूर, चेन्नई, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और विल्लुपुरम जिलों के अलग-अलग स्थान शामिल हैं। 25 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश हो सकती है।
'एक जीरा, दो अजवाइन...', CJP के 'जेल भरो आंदोलन' में गूंजे मजेदार और तंज भरे नारे, शिवाजी पार्क में दिखा अनोखा अंदाज
'Gyanesh BRO, JUST RESIGN': SIR और CEC के खिलाफ शिवाजी पार्क में हल्ला बोल,पीएम मोदी पर बरसे अभिजीत दीपके
‘टिकट ले लीजिए...’ CM Vijay बने बस कंडक्टर! फ्री बस योजना के विस्तार पर खुद बांटे Zero-Fare Ticket
हिमाचल के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
Patna Fire: पटना के चांदनी मार्केट में भीषण आग, धधक उठा स्टोरेज हाउस; दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर
© 2026 Times Horizon Private Limited
