LIVE

मौसम के बदलाव से गर्मी का कहर खत्म, जारी हो रहे बारिश के अलर्ट

देशभर में मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश ने माहौल को सुहावना बना दिया है। अगले 24 घंटों में कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। ऐसे में यहां पर देखें आज के मौसम की पूरी अपडेट।
मौसम के बदलाव से गर्मी का कहर खत्म, जारी हो रहे बारिश के अलर्ट
IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): देश भर में बदलते मौसम का सिलसिला बरकरार है, जिससे खासकर उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच राहत मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बरसात ने वातावरण को खुशनुमा और सुहावना बना दिया है। ऐसे राजधानी में कल और आज सुबह बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के झोंके गर्मी को कम कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में कई राज्यों में मानसून का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, बिहार और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, केरल में भी बारिश जारी रहेगी। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं और तूफान के साथ बरसात होने की संभावना जताई गई है। समग्र रूप से, मौसम का यह बदलाव गर्मी की तपिश को कम करने में मदद करेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और कई इलाकों में मानसून का प्रभाव महसूस किया जा सकेगा।
May 26, 2025 | 09:01 PM IST

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून की दस्तक समय से पहले हो गई है। मानसून आने से शहर में भारी बारिश हो रही है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस दौरान आगामी दिनों में भी शहर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
May 26, 2025 | 07:31 PM IST

गुरुग्राम में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां तेज धूप खिली रहेगी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
May 26, 2025 | 07:30 PM IST

गाजियाबाद में कल मौसम कैसा रहेगा

गाजियाबाद में कल यानी मंगलवार, 27 मई को न ही तेज हवाओं का और न ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यहां उमस वाली गर्मी बढ़ेगी और लोग पसीने में तरबतर नजर आएंगे।
May 26, 2025 | 06:05 PM IST

गोरखपुर में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार, 27 मई को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि आगामी 7 दिनों तक जिले का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
May 26, 2025 | 05:15 PM IST

दिल्ली में कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल न तेज हवाओं का और न ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
May 26, 2025 | 03:23 PM IST

Aaj Ka Mausam LIVE: मानसून का दिख रहा असर

May 26, 2025 | 02:10 PM IST

Aaj Ka Mausam Monsoon LIVE: मुंबई में 16 दिन पहले दाखिल हुआ मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पुष्टि की कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई में समय से 16 दिन पहले एंट्री ले ली है। सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून की शुरुआत 11 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार यह काफी जल्दी आ गया है। 2001 से अबतक यह सबसे जल्दी आया मानसून है।
May 26, 2025 | 01:36 PM IST

Aaj Ka Mausam Mumbai LIVE: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट

May 26, 2025 | 01:09 PM IST

Aaj Ka Mausam Monsoon LIVE: तीन दिनों में यहां पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने यह जानकरी दी है कि अगले तीन दिनों के भीतर मानसून के केंद्रीय अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और क्षेत्रों, उत्तर बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम तक पहुंचने की संभावनाएं दिख रही हैं।
May 26, 2025 | 12:37 PM IST

Aaj Ka Mausam Monsoon LIVE: इन इलाकों में मानसून ने दी दस्तक

IMD के अनुसार, मानसून ने केंद्रीय अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र (मुंबई सहित), कर्नाटक (बेंगलुरु सहित), तमिलनाडु के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, तथा पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम के शेष भागों, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया है।
May 26, 2025 | 11:52 AM IST

Aaj Ka Mausam LIVE: बारिश को लेकर बिहार में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के लिए तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। कैमुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, जमुई जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटे में मध्यम दर्जे की चमक-गरज, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
May 26, 2025 | 10:41 AM IST

Aaj Ka Mausam Jaipur LIVE: भरतपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट

May 26, 2025 | 09:53 AM IST

हिमाचल प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कुल नौ जिलों के लिए अलर्ट दिया है, जिसमें संभावित बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का खतरा बताया गया है।
May 26, 2025 | 10:07 AM IST

ऊंची लहरों का हाई टाइड

मुंबई समंदर में सुबह 11:30 बजे हाई टाइड 4.77 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। तकरीबन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ समंदर में 4.77 मीटर ऊंचीं लहरों का हाई टाइड सकता है।
May 26, 2025 | 08:34 AM IST

पुणे-सोलापुर हाईवे नदी में तब्दील

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण पुणे-सोलापुर हाईवे नदी में तब्दील हो गया है। इसके चलते यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
May 26, 2025 | 07:57 AM IST

मुंबई में बरसात का सिलसिला बरकरार

मुंबई में अभी कुर्ला, विद्याविहार, सायन, दादर, परेल इलाकों में हल्की बरसात हो रही है। मौसम विभाग द्वारा मुंबई में अगले कुछ घंटों तक मध्यम से तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने अनुमान जताया है कि अगले घंटों में लगातार बारिश जारी रह सकती है। BMC ने नागरिकों से अपील की है कि ज्यादा आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। बीती रात तेज बारिश के चलते कुछ इलाकों में जलजमाव देखने मिला था।
May 26, 2025 | 07:39 AM IST

महाराष्ट्र में जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आज भारी बरसात की संभावना जताई गई है। साथ ही, मुंबई, ठाणे, पालघर और कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
May 26, 2025 | 06:58 AM IST

तटीय क्षेत्रो में जारी हुआ रेड अलर्ट

May 26, 2025 | 06:37 AM IST

केरल का मौसम

केरल में मॉनसून की गति तेज हो रही है। आज कन्नूर, कासरगोड, कोझीकोड और वायनाड जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जहां भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
May 26, 2025 | 06:05 AM IST

उत्तराखंड में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में आज तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), गरज, बिजली और भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 7-11 सेमी तक बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30-33°C और न्यूनतम 20-22°C रहेगा।
May 26, 2025 | 05:54 AM IST

भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव

May 26, 2025 | 05:53 AM IST

राजस्थान में लू का कहर

पश्चिमी राजस्थान में लू का असर रहेगा, जहां तापमान 42-45°C तक पहुंच सकता है। धूल भरी आंधी (40-50 किमी/घंटा) का खतरा भी बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
May 26, 2025 | 05:53 AM IST

बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 38-40°C रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
May 26, 2025 | 05:53 AM IST

यूपी का वेदर

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस बनी रहेगी। पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी (40-50 किमी/घंटा) और हल्की बारिश संभव है, जबकि पूर्वी यूपी में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 41-44°C और न्यूनतम 28-30°C रहेगा।
May 26, 2025 | 05:52 AM IST

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही हल्की बारिश और तेज़ हवाओं (30-50 किमी/घंटा) की संभावना है। तापमान अधिकतम 41-43°C और न्यूनतम 29-31°C के आसपास रहेगा।