मौसम विभाग का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम कल, 27 दिसंबर को साफ बना रहेगा। प्रदेश में अभी तक मौसम विभाग ने कहीं भी कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया है। न ही शीतलहर की कोई संभावना जताई है।नैनीताल में 27 दिसंबर को कोल्ड डे का अलर्ट
उत्तराखंड में भीषण ठंड हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में आज की ही तरह कल यानी 27 दिसंबर को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यहां घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।ग्रेटर नोएडा में 400 के कबीर पहुंचा AQI
यूपी के ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का कहर जारी है। शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 394 दर्ज किया गया है, जो जल्द ही 400 तक पहुंच सकता है। यहां प्रदूषण अभी भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है।बागपत में लाल निशान पर पहुंचा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के बागपत जिले की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। शहर का एक्यूआई 4 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, 339 दर्ज किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: गुरुग्राम में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?
हरियाणा के गुरुग्राम में कल यानी 27 दिसंबर को मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। घने कोहरे का कारण दृश्यता शून्य के बराबर रह सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहते हुए वाहन चलाने की सलाह दी गई है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कल घने कोहरे का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में मौसम सर्द बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने कल यानी 27 दिसंबर को शहर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर कोहरा छाया रहेगा।Aaj Ka Mausam Live Update: झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी
झारखंड के 12 जिलों में मौलम विभाग ने शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के लिए शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का एक्यूआई
दिल्ली में प्रदूषण फिर बढ़ने लगा है। कल की तुलना में आज एक्यूआई में इजाफा देखा गया है। बता दें कि 25 दिसंबर को शहर के एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया था, जो आज एक बार फिर 300 के पार चला गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई अभी 323 रिकॉर्ड किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: समस्तीपुर में न्यूनतम पारा 6 के करीब
समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई है, जिससे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक कम दृश्यता में हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चला रहे हैं।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में ठंड का अलर्ट
बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंड और घना कोहरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में कोल्ड-डे और कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जमुई में कोहरे के कारण ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि पटना, जहानाबाद और इदर में विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रही। समस्तीपुर में तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो शिमला के बराबर है, वहीं सहरसा में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। खराब मौसम से हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ, कई उड़ानें रद्द हुईं और 14 ट्रेनें देर से चलीं।Aaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड
मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर तेज हो गया है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। रीवा में 5.5, शिवपुरी और खजुराहो में 6, नौगांव और दतिया में 6.2 तथा उमरिया में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर 6.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा बड़ा शहर रहा, जबकि भोपाल में 7 और इंदौर, उज्जैन व जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है और विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात धीमा पड़ा।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक तेज ठंड और शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि ठंडी हवाओं से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ग्रामीण इलाकों में पाला जमने लगा है। सीकर, जयपुर और नागौर में तापमान दो दिनों में 8 डिग्री तक गिरा है, वहीं सीकर में बर्फ की पतली परत भी देखी गई।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में अलर्ट
बिहार में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि साल के अंत तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: 28 तक कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक कई स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताई है, जबकि 29 से 31 दिसंबर के बीच कुछ जिलों में कोहरा और बढ़ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक, पंजाब में 27 दिसंबर तक और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के कुछ हिस्सों में 28 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।Aaj Ka Mausam Live Update: पंजाब का मौसम
पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का असर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई हिस्सों में कुहासा छाए रहने के कारण यातायात धीमा है और लोगों को सफर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, बठिंडा में 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 6.7 डिग्री, लुधियाना में 6.3 डिग्री, पटियाला में 6.4 डिग्री और पठानकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।अहमदाबाद में 20 फीट गहरे खुले नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, BSF और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बाराबंकी में CNG कार में आग लगने से शख्स की जिंदा जलकर मौत, घर से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
CJP Protest: 'पहली बार जेल का खाना खाएंगे', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले वकील, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
'हार की खीझ जनता पर क्यों उतार रहे', कांग्रेस-AAP पर बरसीं रेखा गुप्ता, CJP को बताया राहुल-केजरीवाल की B-टीम
वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, जानें वजह
© 2026 Times Horizon Private Limited
