LIVE
दिल्ली NCR में अब बढ़ेगी गर्मी, रांची में हो रही बारिश; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 25 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: बरसात का मौसम अब विदा होने वाला है। एक-दो आखिरी खेप की बरसात की संभावना दिख रही है। NCR, हरियाणा, पंजाब में जल्द ही बारिश देखी जा सकती है।
Aaj ka Mausam 25 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मानसून का मूड अभी भी बना हुआ है। यही कारण है कि पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कल तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी। आइए नजर रखते हैं शहरों के मौसम पर पल पल की अपडेट।
SEPT 25, 2025 19:50 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से फसलें नष्ट
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण पिछले एक सप्ताह में 83.77 लाख एकड़ क्षेत्र पर लगी फसलें नष्ट हो गई हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य के कई हिस्सों खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश और बाढ़ ने कहर बरपाया है। इससे छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, धाराशिव, जालना और अन्य जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में भी इसी तरह की स्थिति देखी गई है।
SEPT 25, 2025 18:21 IST
SEPT 25, 2025 17:46 IST
SEPT 25, 2025 17:12 IST
SEPT 25, 2025 16:08 IST
SEPT 25, 2025 15:43 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना
तेलंगाना में 25 और 26, विदर्भ में 25, तटीय आंध्र प्रदेश में 26, ओडिशा में 26 और 27 को, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 26 से 30 के दौरान, मराठवाड़ा में 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
SEPT 25, 2025 15:42 IST
SEPT 25, 2025 13:48 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से बिहार के मौसम पर भी प्रभाव पड़ रहा है। यहां दशहरे तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
SEPT 25, 2025 12:44 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में हवाओं का सिलसिला जारी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज धूप खिली रहती है। लेकिन इस दौरान तेज हवाओं का सिलसिला भी जारी है। बीते कुछ दिनों से शहर में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और आगामी दिनों भी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
SEPT 25, 2025 11:36 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के समस्तीपुर में बारिश की संभावना
बिहार के समस्तीपुर जिले में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। यहां बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा।
SEPT 25, 2025 10:52 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में आज क्या रहेगा मौसम का हाल
गाजियाबाद में आज का मौसम (गुरूवार) न्यूनतम तापमान 25 C डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अगले 6 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गाज़ियाबाद में आज का मौसम (गुरूवार) को 35 डिग्री सेल्सियस, कल का मौसम (शुक्रवार) को 35 डिग्री सेल्सियस, परसों का मौसम (शनिवार) को 36 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पूरे दिन शहर का पारा 25 C डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
SEPT 25, 2025 10:15 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: रांची में आएगी बारिश
रांची में गुरुवार सुबह कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे लगभग आधे घंटे में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज कोल्हान क्षेत्र सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है
SEPT 25, 2025 09:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। आज, गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, लेकिन तेज हवाओं की संभावना नहीं है। 27 से 29 सितंबर के बीच बादलों की हल्की-फुल्की गतिविधि रहेगी, जिससे कुछ हद तक धूप की तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 25, 2025 07:32 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं
SEPT 25, 2025 06:57 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कोलकाता का मौसम
कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है। हालांकि, अब इसकी तीव्रता में कमी आ रही है। आज मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज एवं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानमुमान जताया गया है।
SEPT 25, 2025 06:57 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय है, जिसके प्रभाव से पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। आज से कुछ दिनों तक बलिया, गाजीपुर, मऊ और वाराणसी में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदें पड़ने की संभावना है।
