आज का मौसम, 25 May 2025 IMD Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम, उत्तराखंड में भारी बरसात की संभावना
वाशिम, महाराष्ट्र में हुई तेज बारिश
IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी
दिल्ली में आज शाम का मौसम
दिल्ली में आज शाम का तापमान 31°C तक पहुंच जाएगा। शाम के समय बारिश की संभावना 86% है, साथ ही हवा की गति 4km/h रह सकती है।बुलढाणा, महाराष्ट्र में बारिश की झलक
उत्तराखंड का मौसम
आज मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।बिहार की इन जगहों पर जारी हुआ येलो अलर्ट
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है।ओडिशा के पुरी में बरसात की झलक
IMD जयपुर ने जारी की आज की वेदर अपडेट
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री तक जा सकता है।पिछले 24 घंटे में बिहार के जिलों का न्यूनतम तापमान और परिवर्तन
गाजियाबाद में आंधी-बारिश के कारण गिरी एसीपी ऑफिस की छत
गाजियाबाद में देर रात आए आंधी-बारिश के कारण अंकुर विहार इलाके में स्थित एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।दिल्ली में मूसलाधार बारिश के बाद लबालब हुई सड़कें
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ। जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
(वीडियो धौला कुआं इलाके से है) pic.twitter.com/bg8beAFbkO
राजस्थान में बरस रही आग
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में आंधी-तूफान ने तबाही मचा रखी है, वहीं राजस्थान के कई जिलों में अभी भी आग बरस रही है। मौसम विभाग ने राज्य में हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज जैसलमेर, बीकानेर, टोंक, बाड़मेर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्रीगंगानगर, जोधपुर, जालौर और झुनझुनू ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम की चाल बदल गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 9 जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, शामली और बुलंदशहर शामिल है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गोपालगंज, सिवान, सारण, किशनगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल है। यहां तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कैसा रहेगा आज का मौसम
रविवार तड़के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के कई हिस्सों में आंधी के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन आज इन दोनों जिलों में मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।
दिल्ली में जोरदार बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम का हाल
दिल्ली में शनिवार और रविवार दरमियानी रात तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ गिरे तो कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित रही। बताया जा रहा है कि देर रात आंधी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई, जो बाद में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। इससे आंधी-तूफान और बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुबह-सुबह खुशनुमा और ठंडा बना हुआ है। गर्मी से राहत मिली है।
Pahadganj News: स्पा की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं का रेस्क्यू, चार आरोपी गिरफ्तार
Breaking: जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, फरार साथी को भी पुलिस ने दबोचा
Telangana News: तेलंगाना के रिम्स अस्पताल में AC विस्फोट के बाद लगी आग, दो नवजात शिशुओं की मौत
Lakhimpur Kheri Crime News:लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज वारदात, छात्रों के सामने महिला टीचर को मारी गोली, सिरफिरे ने भी किया सुसाइड
Maharashtra FDA Raid: त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा, 64 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, 12 लाइसेंस निलंबित
© 2026 Times Horizon Private Limited
