LIVE
बिहार के 11 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट
यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ को इसकी वजह बताई जा रही है। कई जिलों में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है और जाते-जाते सर्दियों की ठंडक का एहसास होगा। इस बीच मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।
FEB 25, 2025 17:54 IST
कोंकण, गोवा, उत्तरी केरल और तटीय कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी
कोंकण एवं गोवा और उत्तरी केरल में 25 और 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों में ऊष्ण लहर की स्थिति की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक में 25-27 फरवरी तक ऊष्ण लहर के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
FEB 25, 2025 16:31 IST
जम्मू और हिमाचल में इस दिन बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी, 2025 को गरज के साथ आंधी-तूफान और बहुत भारी वर्षा या बर्फबारी होने के संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
FEB 25, 2025 13:53 IST
राजस्थान में आज भी शुष्क रहा मौसम
राजस्थान में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसा ही मौसम आज भी देखने को मिला। प्रदेश में आज सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर करौली और बारां रिकॉर्ड हुआ। जहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|
FEB 25, 2025 12:52 IST
दिल्ली में आज सुबह 11.7 डिग्री रहा तापमान
दिल्ली में मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान लगाया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।
FEB 25, 2025 11:42 IST
हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी से 1 मार्च तक हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
FEB 25, 2025 10:34 IST
अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना
पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर भारत में बना हुआ है। इसका असर कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
FEB 25, 2025 09:26 IST
FEB 25, 2025 08:31 IST
उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश की संभावना
पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज उत्तराखंड के चार जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
FEB 25, 2025 07:04 IST
गुरुग्राम और फरीदाबाद में छाएंगे काले बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 26 फरवरी से काले बादल छाए रहेंगे। आज शाम से शहरों के मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। 27 फरवरी से 1 मार्च तक यहां बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
FEB 25, 2025 05:41 IST
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रहेगी। न्यूनतम तापमान यहां 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
FEB 25, 2025 05:41 IST
गाजियाबाद और नोएडा में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा रहेगा। वहीं तापमान की बात करें तो गाजियाबाद का आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। लेकिन गौतमबुद्ध नगर का तापमान आज गाजियाबाद की तुलना में अधिक है। यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है।
FEB 25, 2025 05:40 IST
मणिपुर के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में चंदेल, टेंगनापाली, कामजोंग, उखरुल, सेनापति, कांगपोकपी, इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व शामिल है।
FEB 25, 2025 05:40 IST
अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश के पापम पारे, निचला सुबनसिरी, कामले, निचला सियाग, लीपा राडा, पश्चिमी सियांग, सियाग, ऊपरी सियांग, दिबांग घाटी, निचली दिबांग घाटी, पूर्वी सियांग, लोहित, अंजॉ, चांगलांग, तिराप और लोंगडिंग में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से यहां तापमान में गिरावट आ सकती है।
FEB 25, 2025 05:40 IST
मेघालय के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज मेघालय के केवल 3 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन तीन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में रिभोई, ईस्ट खासी हिल्स और वेस्ट जयंतिया हिल्स शामिल है।
