Aaj ka Mausam 24 September 2025 LIVE: देश में मौसम के अलग-अलग रंग, कहीं बारिश का कहर-कहीं चिलचिलाती धूप; जानें आज अपने शहर का मौसम
गुरुग्राम में गर्मी बढ़ी
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में बारिश का दौर थम गया है। यहां तेज धूप खिली हुई है और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ रही है। उमस और गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।गाजियाबाद में बढ़ने लगा तापमान
बारिश की कमी के कारण गाजियाबाद में तापमान बढ़ने लगा है। तेज धूप खिली होने से और उमस वाली गर्मी के कारण लोग का हाल बेहाल हो गया है। आगामी दिनों में भी गाजियाबाद का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 21 से 31 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।नोएडा में तेज धूप के साथ हवाओं का सिलसिला जारी
नोएडा में बीते कुछ दिनों से सतही हवाओं का सिलसिला जारी है। यहां तेज धूप के साथ तेज हवाएं चल रही है। हवाओं से गर्मी से कोई खास राहत नहीं है, लेकिन रात के समय मौसम बेहतर रहता है।मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी
मध्य प्रदेश में आज जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भोपाल और इंदौर संभाग में भी बौछारें पड़ने के भी आसार हैं।राजस्थान में आज मौसम शुष्क
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद अब बारिश पर भी ब्रेक लग गया है। प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में अगले 5 दिन होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 25 से 29 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को भी कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण कुछ जिलों में बाढ़ के हालात भी देखने को मिले।दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है और धूप भी खिलकर निकलेगी। राजधानी में अगले 3 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। साथ ही तापमान भी 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। जिससे उमस और गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।बिहार में आज 20 जिलों में बारिश की संभावना
बिहार में आज 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 4 जिलों में तेज बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। इन सभी जिलों में ठनका गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।यूपी में कहीं बारिश-कहीं तेज धूप
उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी हिस्से में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, यहां मौसम साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलेगी। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है।आज झारखंड में होगी जोरदार बारिश
झारखंड में मंगलवार को अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई और कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची, बोकारो, गुमला, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़ जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
कोलकाता में बारिश से हवाई सेवा पर बुरा असर
कोलकाता में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण सड़क, मेट्रो, रेल और हवाई सेवाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है।
पश्चिम बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कई जिलों में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार तक पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुरा जिलों में और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।
महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भी पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बारिश के कारण कई गांव जलमग्न हो गए और खेत में लगी फसलें भी बर्बाद हो गई। 20 सितंबर से शुरू हुई बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य में छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जैसे अन्य जिलों में भी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
अगले 7 दिन में विदा होगा दक्षिण-पश्चिम मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 7 दिनों में पूरी तरह से विदा हो जाएगा। हालांकि मानसून अपने अंतिम दौर में कई राज्यों को झमाझम बारिश से बिगोने वाला है। अगले 6 दिनों तक दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान उत्तरी भारत के अधिकांश हिस्से में गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।
मध्य प्रदेश में OBC को नहीं मिलेगा 27% आरक्षण! 14% पर ही करना पड़ेगा संतोष? हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं
उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को दो फ्री एलपीजी सिलेंडर भरवाने की सौगात
Delhi News: नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने के बाद जागा MCD, एक इमारत पर चला बुलडोजर तो तीन को थमाए नोटिस
'CJP के धरने से दूर रहें मुस्लिम युवा', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्यों कही यह बात?
आखिर क्यों जान गवां रहे बैगा आदिवासी बच्चे? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-MP सरकार को घेरा; पूछे बड़े सवाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
