Aaj ka Mausam 23 September 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी और बिहार में थमा बारिश का दौर, अब सताएगी उमस वाली गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
झारखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
झारखंड में मंगलवार को रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है |महाराष्ट्र के तीन जिलों में बाढ़ जैसे हालात!!
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जिलों में मंगलवार को भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद गोदावरी नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित छत्रपति संभाजीनगर के जयकवाड़ी बांध और बीड के माजलगांव के डूब क्षेत्रों में सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: कोलकाता में भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण
कोलकाता में देर रात हुई बारिश के बाद से अधिकतर इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परिवहन सेवाएं ठप होने के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: पुणे में मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट
आज मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पुणे भी शमिल है। मौसम विभाग ने पुणे में आज मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: नासिक में भरी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 5 से 15 एमएम तक बारिश होगी और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।कोलकाता में भारी बारिश के कारण जलभराव
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: कोलकाता में भारी बारिश के कारण सड़के जलमग्न
सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण कोलकता की सड़के पानी से लबालब हो गई हैं, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। खराब मौसम के कारण सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित नजर आ रहा है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: नोएडा में तेज हवाओं के साथ खिली धूप
नोएडा में आज भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां तेज धूप के साथ हवाएं चल रही हैं। आसमान साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।कोलकाता में जलभराव के कारण करंट लगने से चार की मौत
कोलकाता में भारी बारिश के बाद जलभराव होने से से शहर के चार इलाकों में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नेताजीनगर, कालिकापुर, बेनियापुकुर और गरियाहाट में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में थमा बारिश का दौर
उत्तराखंड में मानसून की विदाई होने लगी है। यहां बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। आगामी दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली में जारी रहेगा उमस का सितम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी नजर आएगी। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: राजस्थान में मौसम हाल
आईएमडी ने राजस्थान के राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, सिरोही, दुर्गापुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और बारां में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल बनी हुई है। यहां तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। बारिश की कमी से यहां भीषण गर्मी होने लगी है। उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, नालंदा, नवादा और गया में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।हाथ में त्रिशूल, कंधे पर सनातनी गमछा... अयोध्या में बदला अखिलेश का अंदाज, भाजपा के वोटबैंक पर गड़ाई नजर
पर्यटन ग्राम से आर्ट एंड क्राफ्ट तक, MP Travel Mart में दिखी मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, 177 स्टॉल बने आकर्षण
पंजाब के बटाला में दिनदहाड़े पादरी की हत्या, घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला
अखिलेश ने 'गदा' उठाकर योगी को दिया चैलेंज, अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं बाबा, बोले-BJP को नहीं मिल रहा प्रत्याशी
लखनऊ में बाढ़ का कहर, इकाना स्टेडियम और फीनिक्स प्लासियो मॉल तक पहुंचा पानी, सड़कें बनीं दरिया
© 2026 Times Horizon Private Limited
