LIVE

दिल्ली-मुंबई में प्रदूषण की मार; बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें कहां दिखेगा तूफान का असर

Aaj ka Mausam 21 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। आज से लेकर रविवार तक घने कोहरे के साथ बर्फबारी का भी अनुमान है। हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंडक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं, आज और कल पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण भारत के पांच राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।
दिल्ली-मुंबई में प्रदूषण की मार; बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, जानें कहां दिखेगा तूफान का असर
Aaj ka Mausam 21 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Snowfall, Cyclone, Cold Wave IMD Alert Live News Today Updates: देश के कई हिस्सों में तापमान नीचे जा रहा है, जिससे ठंड का असर महसूस होने लगा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में मौसम अभी सामान्य और स्थिर बना हुआ है। दिल्ली-NCR में पारा गिरने से ठंडक बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को उत्तर भारत में ठंड का असर और तेज होगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम।
Nov 21, 2025 | 06:46 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

Nov 21, 2025 | 06:45 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

Nov 21, 2025 | 04:53 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान का हाल

Nov 21, 2025 | 04:52 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD वेदर अलर्ट

Nov 21, 2025 | 04:10 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

Nov 21, 2025 | 04:10 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

Nov 21, 2025 | 03:12 PM IST

Mumbai AQI Update: मुंबई का एक्यूआई 193 पहुंचा

मुंबई में मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन प्रदूषण बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। फिलहाल शहर का एक्यूआई मोडरेट श्रेणी में 193 रिकॉर्ड किया गया है।
Nov 21, 2025 | 02:34 PM IST

Jaipur AQI Update: जयुपर का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचा

पिंक सिटी जयपुर में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। यहां हवा जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर का एक्यूआई 280 रिकॉर्ड किया गया है।
Nov 21, 2025 | 02:31 PM IST

Delhi AQI Update: दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में

राजधानी दिल्ली में सांसों का संकट बरकरार है यहां प्रदूषण लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। सीपीसीबी की 2 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, 364 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है।
Nov 21, 2025 | 12:56 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार,छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते ठंड का असर कुछ कम होने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान पहले की तुलना में 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
Nov 21, 2025 | 12:54 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में सामान्य से अधिक पारा

लखनऊ में सुबह धुंध छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था।
Nov 21, 2025 | 12:51 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP का मौसम

मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान पहली बार 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। नर्मदापुरम में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 500 से 1000 मीटर तक सीमित रही। वहीं भोपाल और इंदौर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
Nov 21, 2025 | 11:38 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन का दक्षिण में कैसा होगा असर

बंगाल की खाड़ी में मौसम विज्ञानियों को एक चक्रवात की आशंका बनती दिखाई दे रही है और इसका असर दक्षिण भारत में कैसा दिखेगा आप इसे यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
Nov 21, 2025 | 10:06 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की संभावना

बंगाल की खाड़ी में संभावित साइक्लोन के चलते मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 नवंबर से दबाव तेज होने की आशंका है, जिससे निकोबार में 7–20 सेमी और अंडमान में 7–11 सेमी तक बारिश हो सकती है। 24 और 25 नवंबर को गरज-चमक, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटा की तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। अंडमान सागर में सतही हवाएं झोंकों में 55 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं, जिससे मौसम की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।
Nov 21, 2025 | 08:10 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार की सुबह बिहार के अधिकांश हिस्सों की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देर सुबह तक बना रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम सेवा केंद्र के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 26–32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12–18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की रफ्तार 20–25 किमी/घंटा तक रह सकती है, जिससे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। शुष्कता और नमी मिलकर कोहरा और घना कर सकती है।
Nov 21, 2025 | 06:40 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को निकोबार में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं, इसलिए मछुआरों को 23 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। नया लो-प्रेशर सिस्टम अगले 48 घंटों में और मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को तमिलनाडु के तटीय और अंदरूनी हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।
Nov 21, 2025 | 06:40 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों ठंडक का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय खुले क्षेत्रों में कोहरा छाने की उम्मीद है। वहीं, वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। CPCB की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 398 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।