LIVE
आज का मौसम, 21 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली में फिर शुरू शीतलहर का कहर, एमपी-झारखंड में कोहरे का अलर्ट; जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: एक तरह उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरह दक्षिण भारत के तमिलनाडु में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में हिमालयी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में कोल्ड वेव से राहत मिलने की संभावना कम है। दिल्ली, यूपी, बिहार वह अन्य राज्यों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -
DEC 21, 2024 18:32 IST
Kolkata Aaj ka Mausam ( कोलकाता आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: आज कोलकाता का कैसा रहा मौसम?
कोलकाता में आज दिन में आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश दर्ज की गई। सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा।
DEC 21, 2024 17:11 IST
Rajasthan Aaj ka Mausam ( राजस्थान आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: चूरू में ठंड से जमने लगी बर्फ
राजस्थान के चूरू जिले में भी सर्दी का सितम जारी है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रेतीले धोरों पर और वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी है। इसके अलावा, खेतों में भी बर्फ की चादर देखने को मिल रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है, फसलों को नुकसान हो रहा है।
DEC 21, 2024 15:22 IST
Shrinagar Aaj ka Mausam ( श्रीनगर आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: श्रीनगर में माइनस 8.5 डिग्री पहुंचा तापमान
श्रीनगर में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान जीरो से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। यह पिछले 133 सालों में दिसंबर का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं गुरुवार रात को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री दर्ज हुआ था
DEC 21, 2024 13:22 IST
Bihar Aaj ka Mausam ( बिहार आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: बिहार में दिसंबर के आखिरी में बढ़ेगी ठंड
बिहार में फिलहाल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव हो सकता है। साथ ही ठंड में भी इजाफा होने के आसार है। बिहार में अगले तीन दिन शीतलहर के कोई संकेत नहीं है। साथ ही कोहरे को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
DEC 21, 2024 12:05 IST
UP Aaj ka Mausam ( उत्तर प्रदेश आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: यूपी में इस दिन बारिश होने के आसार
उत्तर प्रदेश में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
DEC 21, 2024 10:49 IST
गाजियाबाद-नोएडा में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी।
DEC 21, 2024 10:26 IST
गुरुग्राम-फरीदाबाद में कोल्ड वेव
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा हैं।मौसम विभाग ने इन दोनों ही शहरों में 21 और 22 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। यहां भीषण ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
DEC 21, 2024 09:49 IST
DEC 21, 2024 07:57 IST
DEC 21, 2024 06:47 IST
DEC 21, 2024 05:42 IST
MP Aaj ka Mausam ( मध्य प्रदेश आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: मध्य प्रदेश के इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के मुरैना, दतिया, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर कलां, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में आज कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर असर होगा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
DEC 21, 2024 05:42 IST
Tamil Nadu Aaj ka Mausam (तमिलनाडु आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: तमिलनाडु में येलो अलर्ट
तमिलनाडु राज्य में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
DEC 21, 2024 05:42 IST
Rajasthan Aaj ka Mausam (राजस्थान आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: राजस्थान में कोल्ड वेव और कोहरे का कहर
मौसम विभाग ने राजस्थान के करीब 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर और नागौर में शीतलहर का कहर जारी है। वहीं भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, बूंदी और बारां में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
DEC 21, 2024 05:41 IST
DEC 21, 2024 05:41 IST
Jharkhand Aaj ka Mausam (झारखंड आज के मौसम का अपडेट) 21 December 2024: झारखंड में कोहरे का येलो अलर्ट
झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
