LIVE
दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा तापमान, उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम 21 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में मौसम फिर बदल गया है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है तो वहीं कई जिलों में गर्म दिन और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। यूपी और बिहार के भी कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लेकिन राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्म दिन और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आइए बताएं अन्य शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
आज का मौसम 21 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदल गई है। बीते दिनों चली तेज आंधी और बारिश के बाद यहां तापमान फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बढ़ते तापमान के साथ शहर के लोग भीषण गर्मी से परेशान होने लगे हैं। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बीच यूपी के गाजियाबाद और मेरठ समेत 14 जिलों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में आज मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में पूरे भारत में तापमान तेजी से बढ़ेगा और भीषण गर्मी से प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।
APR 21, 2025 19:02 IST
राजस्थान में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट
मंगलवार को भी राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD ने हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
APR 21, 2025 17:16 IST
पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 26km/h रहने की संभावना है।
APR 21, 2025 15:44 IST
मुंबई का तापमान
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
APR 21, 2025 14:42 IST
40 पहुंचा दिल्ली का अधिकतम तापमान
दिल्ली में मौसम बदल गया है। यहां एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मानों आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है।
APR 21, 2025 11:57 IST
हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
APR 21, 2025 11:57 IST
हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल एंड स्पीति में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं से इन जिलों का मौसम सुहावना बना रहेगा।
APR 21, 2025 07:28 IST
गौतमबुद्ध नगर में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां आईएमडी ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
APR 21, 2025 06:37 IST
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में मौसम फिर गर्म होने लगा है। दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने एसी और कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। यहां जला देने वाली धूप खिल रही है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड के सभी जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा।
APR 21, 2025 06:36 IST
बिहार के 3 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। बीते दिनों आंधी-बारिश के बाद आज बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इन गति सामान्य होगी। आज से प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ेगा।
APR 21, 2025 06:36 IST
उत्तर प्रदेश में 14 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के केवल 14 जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली और पीलीभीत शामिल है।
APR 21, 2025 06:36 IST
हिमाचल प्रदेश में येलो-ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट आज भी जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में विभिन्न अलर्ट जारी किए हुए हैं। कहीं येलो अलर्ट है तो वहीं कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
