दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में मानसून मचा रहा तबाही
आज का मौसम 2 July 2025 LIVE: लखनऊ में कल बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम विभाग ने कल यानी 3 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभाना है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।आज का मौसम 2 July 2025 LIVE: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन कई इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने पूरे ही प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन इस बीच कटिहार, रोहतास, कैमूर और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।गुरुग्राम में बारिश की संभावना
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।जयपुर में भारी बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज बारिश के साथ हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने जयपुर समेत कई स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।बारिश के कारण प्रयागराज गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण गंगा और यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नाव सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। pic.twitter.com/lUoVZhSU8Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार
दिल्ली में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश आने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 74 प्रतिशत दर्ज की गयी। आईएमडी ने आज बारिश आने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।भारी बारिश के कारण व्यास नदी में बाढ़
यूपी में 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे राज्य में एक्टिव हो चुका है। जिसके बाद से जोरदार बारिश का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। प्रदेश में आज भी 20 से ज्यादा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने का भी खतरा है।पंजाब के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश भी देखने को मिल रही है। जिससे गर्मी से काफी राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश के आसार हैं।दिल्ली में आज बारिश की संभावना
दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि आज हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।दिल्ली में नहीं हुई तेज बारिश
दिल्ली में मंगलवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग, पालम, मुंगेशपुरी, मयूर विहार और आयानगर में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।जुलाई में होगी सामान्य से अधिक बारिश
मौसम विभाग ने जुलाई में देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही बाढ़ के खतरे के कारण मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा के अधिकारियों और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थान पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ में भी अगले सात दिन में भारी बारिश हो सकती है जबकि इस अवधि के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
अगले 6-7 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 6-7 दिन बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है जबकि झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा-पंजाब में जून में सामान्य से अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। पंजाब में जून महीने में 69.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 54.5 मिमी है। यह 28 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह, हरियाणा में जून में 71.7 मिमी बारिश हुई, जो 55.3 मिमी के सामान्य औसत से 30 प्रतिशत अधिक है। चंडीगढ़ में जून माह में 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जो 213 मिमी थी जबकि इस महीने औसत बारिश 155.5 मिमी होती है। इससे पहले चंडीगढ़ में सर्वाधिक बारिश जून 2013 में हुई थी जो 251.5 मिमी दर्ज की गई थी।
राजस्थान में कई इलाकों में हुई भारी बारिश
दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते बीते 24 घंटे में राजस्थान में कई जगह अति भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक बारिश धौलपुर के बाड़ी में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई।
Delhi के इन इलाकों में आज सड़कें रहेंगी बंद, भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, जंतर-मंतर से नई दिल्ली तक CAPF तैनात, धारा 163 लागू
नीला ड्रम कांड: दोषी करार होते ही मुस्कान-साहिल की बढ़ी बेचैनी, पहले खाने से किया इनकार फिर छलके आंसू, अब 14 अक्टूबर पर टिकी निगाहें
Bihar Flood: नेपाल की बारिश से बिहार बेहाल, गंडक ने लिया रौद्र रूप तो उफान पर गंगा; तटीय इलाकों में बाढ़ का अलर्ट
भोपाल में अमित शाह का बड़ा दौरा, 35 हजार से ज्यादा पशुपालकों से होंगे रूबरू, सांची डेयरी समेत कई बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात
© 2026 Times Horizon Private Limited
