LIVE
उत्तर भारत में मौसम सुहावना, दक्षिणी राज्यों में झमाझम बरस रहे बादल; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 19 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम एक जैसा ही बना हुआ है। इन राज्यों में सुबह-शाम मौसम ठंडा है और दिन में धूप निकल रही है। आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, हालांकि आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
Aaj ka Mausam 19 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) weather forecast, weather today, temperature today, IMD Alert Live News Today Updates: देशभर में आज मिलाजुला मौसम रहने की संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शामें ठंडी होंगी और दिन के समय तेज धूप निकलेगी। जिससे हल्की गर्मी का एहसास होगा। इस दौरान दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में हल्के बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
OCT 19, 2025 19:20 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में दिवाली का मौसम
दिल्ली में दिवाली के दिन सुबह हल्का कोहरा और स्मॉग देखने को मिल सकता है, जबकि दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा। तापमान लगभग 20°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ स्तर पर रहेगा, जिससे प्रदूषण का असर महसूस किया जा सकता है।
OCT 19, 2025 18:22 IST
OCT 19, 2025 16:59 IST
OCT 19, 2025 16:58 IST
OCT 19, 2025 16:57 IST
OCT 19, 2025 15:14 IST
हिमाचल प्रदेश में जल्द बारिश और बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। 20 अक्टूबर यानी दिवाली तक ऐसा ही मौसम रहेगा। जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 21 और 22 अक्टूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से मौसम में यह बदलाव हो सकता है।
OCT 19, 2025 12:21 IST
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम
यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने वाला है। किसी भी जगह बारिश होने की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो सकता है। हालांकि रात में फिर से मौसम ठंडा होने के आसार हैं।
OCT 19, 2025 10:43 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। जिससे विजिबिलिटी पर प्रभाव पड़ सकता है।
OCT 19, 2025 09:14 IST
OCT 19, 2025 08:03 IST
OCT 19, 2025 06:58 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, केरल में अगले सात दिनों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 18 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 18 और 19 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना है और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
OCT 19, 2025 06:58 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में भारी बारिश के कारण बांध से छोड़ा गया पानी
केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और इडुक्की स्थित मुल्लापेरियार बांध सहित जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए बांध के शटर खोलने पड़े।
OCT 19, 2025 06:58 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा। दरअसल दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 21 अक्टूबर के आसपास कम दबाव का एक और क्षेत्र बनने की संभावना है और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 22 से 24 अक्टूबर के दौरान उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में और अधिक बारिश होने की संभावना है।
OCT 19, 2025 06:58 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलाशयों में बढ़ा पानी
तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों समेत कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। बारिश से दक्षिण के जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ गई, जबकि चेन्नई में 17 अक्टूबर से हो रही मध्यम से भारी बारिश के कारण चेन्नई में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण राज्य में बारिश हो रही है।
