दिल्ली में धूप-छांव का खेल जारी; राजस्थान में IMD का अलर्ट, मुंबई में भीषण जलभराव
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल मौसम सामान्य रूप से बदलता रहेगा। बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। प्रमुख सतही हवाएं सुबह के समय पूर्व दिशा से 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, वहीं दोपहर में दक्षिण-पूर्व दिशा से 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शाम और रात में हवाओं की गति घटकर 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, और यह दक्षिण-पूर्व दिशा से बहने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: उत्तर प्रदेश के 2 दिन के मौसम का पूर्वानुमान
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: असम के गुवाहाटी के कई इलाकों में तेज़ बारिश हुई
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: राजौरी में भारी बारिश के बाद सुक्ता नदी उफान पर
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: मुंबई में हाई टाइड का समय
मुंबई में आज हाई टाइड का समय शाम 6.53 बजे का है। यहां 3.08 मीटर (10.43 फीट) की अधिकतम ऊंची लहर उठेगी। साथ ही बता दें कि सुबह 7.46 बजे हाई टाइड 3.56 मीटर था जो बीत गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: मुंबई में भारी बारिश के कारण बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
मुंबई में भारी बारिश के कारण बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज के लिए आज अवकाश की घोषणा की है। बारिश के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। सड़के जलमग्न हो गई है। बारिश की स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने यह फैसला लिया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग ने शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: रामगंगा नदी में उफान के बाद मुरादाबाद में बाढ़ की स्थिति
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रामगंगा नदी उफान पर है। इसके कारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam): मुंबई में भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित
आज का मौसम (Aaj ka Mausam): मुंबई में बारिश
#WATCH मुंबई: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
वीडियो मरीन ड्राइव से है। pic.twitter.com/N9CqwZbrmw
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा
#WATCH | यमुनानगर, हरियाणा | यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। (17.08) pic.twitter.com/pRL5PO1Nfz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। बीच में वर्षा की कमी के बाद लोगों को उमस का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के पिथौरगढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। लेकिन यूपी में मानसून कमजोर होने लगा है। आगामी दिनों में इसकी सक्रियता पर भी असर देखने को मिलेगा। आसान भाषा में इसका अर्थ है कि मानसून अब अपनी विदाई की ओर आगे बढ़ रहा है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली के आसमान में आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शहर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यहां गरज-चमक के साथ बौछार होने की संभावना है। ऐसे में शहर का अधिकतम कापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली-NCR में लगा महा जाम! कालिंदी कुंज से गुरुग्राम बॉर्डर तक रेंगती दिखीं गाड़ियां, विरोध प्रदर्शन और रूट डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किलें
Delhi Protest: 57 नहीं, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट सस्पेंड और बॉर्डर पर BSF तैनात, CJP प्रोटेस्ट से पहले छावनी बनी दिल्ली
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले 10 दिन तक धारा 163 लागू, क्या खुला-क्या बंद? उल्लंघन पर होगा एक्शन
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
© 2026 Times Horizon Private Limited
