दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ी ठंड, IMD ने जारी की MP-राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी; दक्षिण में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: 17 नवंबर 2025 के लिए वर्षा की चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: IMD वेदर अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में 18-19 नवंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और 20-21 को कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18-20, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में 18-19 नवंबर, विदर्भ में 18 नवंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। तमिलनाडु में 17,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20-22 नवंबर के दौरान को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों मे चलेगी शीतलहर
17 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इसी तरह, पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में 17 और 18 नवंबर को ठंड का असर तेज रहेगा। पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 17 से 19 नवंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है। झारखंड में भी 17 नवंबर को ठंडी हवाएं चल सकती हैं। पूरे सप्ताह पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में 7 दिनों तक कोई अलर्ट नहीं
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप
मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। सबसे कम तापमान राजगढ़ में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में सर्द हवाएं बढ़ा रही ठंड
राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर फतेहपुर और नागौर रहा। यहां के न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.2 और 5.3 दर्ज किए गए।Delhi News: दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर से विजिबिलिटी प्रभावित
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद यहां ठंड बढ़ने की भी संभावना है।Delhi Pollution: स्मॉग की चादर में ढके इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ में आज कैसा रहेगा
मौसमलखनऊ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके प्रभाव से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज का मौसम
बिहार में सोमवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सुबह के समय सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई है। खासतौर से कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में भी शीतलहर का अलर्ट
यूपी में आज कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज शीतलहर चलने की संभावना
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
मुंबई BMW एक्सीडेंट केस में आगे बढ़ी जांच, पुलिस ने दर्ज की FIR; हादसे में हुई थी तीन युवकों की मौत
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन; APK भेजकर लूटने वाले 3 शातिर अहमदाबाद से धरे, ठगी का पैसा बनाते थे USDT!
'केतना कर्जा खइबअ ऐ राजा, कर्जा खा के विकास कइसे करबअ...', BJP विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल; जानें क्या-क्या कहा
Kal Ka Mausam: मौसम ने बदली चाल, बारिश के लिए हो जाइए तैयार! 22 से 27 सितंबर तक यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर में बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट
Delhi News: रोहिणी जेल में खूनी वारदात, आर्म्स एक्ट में बंद कैदी की धारदार हथियार से हत्या
© 2026 Times Horizon Private Limited
