दिल्ली एनसीआर में बारिश का दौर; राजस्थान में जारी हुए अलर्ट, पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने का खतरा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय हल्की बारिश या कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 32–34°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23–25°C के बीच रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के करीब रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1–2°C कम रह सकता है। सुबह के समय हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 10–15 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है। दोपहर, शाम और रात के दौरान हवा की गति और दिशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 20 से 23 अगस्त के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: IMD ने जारी किया रेन अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 17 August 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: दिल्ली में भारी बारिश
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: बिहार इन शहरों में बारिश की संभावना
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: पटना में तीन दिनों तक हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज से पटना में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: 21 तारीख तक भीगेंगी मुंबई
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 16 से 21 अगस्त के दौरान भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और आसपास के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है। इस अवधि के दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बिजली चमकने और गड़गड़ाहट के साथ-साथ कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई में अलर्ट
मुंबई के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के एक दिन बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मुंबई और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: अयोध्या में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यदि अयोध्या में बारिश होती है तो यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना
हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के साथ यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: काले बादलों के आगोश में गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से ही शहर में काले बादल छाए हुए हैं। स्थिति को देखते हुए बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ोोआज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: क्या आज राजस्थान में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज राजस्थान में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां मौसम साफ बना हुआ है। बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: हरियाणा में बारिश का अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा के राजधानी समेत 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें चंडीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्रा, अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला शामिल है। यहां प्रति घंटा 5 एमएम की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं का सिलसिला जारी है तो वहीं कई जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। जहां बीते दिनों पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा था, वहां आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आज पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में हल्की बारिश की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं का सिलसिला जारी है तो वहीं कई जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच में हल्की से मध्य स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi News: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से ही 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द
जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में जल्दी आ जाएगी सर्दी? बादलों के बीच बीतेंगे दिन, IMD ने जताई बारिश की संभावना
© 2026 Times Horizon Private Limited
