Aaj ka Mausam 16 October 2025 LIVE: दक्षिण में बारिश जारी, यूपी-बिहार में पारा लुढ़का, मौसम हुआ सूखा; जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद की आबोहवा हुई खराब
यूपी के गाजियाबाद शहर में हवा खराब हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में 253 दर्ज की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दिवाली से पहले ही एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच जाएगा।ग्रेटर नोएडा में 200 के पार पहुंचा एक्यूआई
नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक्यूआई 263 दर्ज किया गया है। दिवाली तक और उसके बाद इसके बहुत खराब श्रेणी में जाने की आशंका है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
यूपी के नोएडा जिले में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में 318 दर्ज की गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में रोजाना गिर रही हवा की क्वालिटी
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार सुबह लगातार तीसरे दिन 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 रहा। बुधवार सुबह एक्यूआई 210 दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार को यह 201 था।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: केरल में ऑरेंज अलर्ट
केरल के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के तीन सुदूर दक्षिणी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथनमथिट्टा जिलों में सुबह 7.15 बजे से तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ का मौसम
लखनऊ में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का एहसास हो सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में आज मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है और राज्य के किसी भी हिस्से में कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। बारिश की संभावना न के बराबर है, जिससे दिनभर साफ आसमान बना रहेगा। पटना में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साफ मौसम के चलते लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु में सुबह-सुबह बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक में बढ़ोतरी महसूस की जाएगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम यानी 18.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के समय कोहरे की हल्की चादर छाने लगी है, जबकि रात में ओस की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम सामान्य और सुहावना बना रहेगा। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। इस अवधि में सूरज की मौजूदगी के चलते अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे रात के समय ठंडक का एहसास होगा।Airport Fire: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर राख, दो मजदूर घायल
नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर की दौड़, होमगार्ड बनने के जज्बे ने थकने नहीं दिए कदम
Gujarat Accident: भावनगर में बड़ा हादसा, भावनगर-तलाजा हाईवे पर ट्रक-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत
Rajasthan Weather Update: यहां 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, ठंड की दस्तक के बीच अगले हफ्ते बारिश के आसार
Meerut: असली रकम दो, तीन गुना नकली नोट लो! मेरठ में ठगी के खेल का पर्दाफाश, दो सिपाहियों समेत 5 गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
