जम्मू-कश्मीर में बादल फटने का अलर्ट, दिल्ली में बारिश, IMD की आई चेतावनी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: केरल में ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के पांच जिलों, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही राज्य के अन्य नौ जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश
अगले 3-5 घंटों में अनंतनाग, बांदीपुरा, बारामूला, डोडा, गंदेरबल, जम्मू, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, रामबन, रियासी, उधमपुर और बडगाम में भारी बारिश होने की संभावना है। बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन की संभावना है। आपात स्थिति में 112 डायल करें।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई में रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महानगर में दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। सुबह शहर के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश जारी रही और बीच-बीच में भारी बारिश भी हुई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: दिल्ली में 5 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। 16 अगस्त से 21 अगस्त तक यहां रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम सुहावना बना रहेगा।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: नवी मुंबई में बारिश के कारण जलभराव
#WATCH महाराष्ट्र: नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
वीडियो वाशी इलाके से है। pic.twitter.com/oDBuOgamw3
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई में अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है: भारतीय मौसम विभाग pic.twitter.com/biXcVp02rE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
आईएमडी द्वारा हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश होगी। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी, तो वहीं कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो आज पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। झमाझम बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना हुआ है। लेकिन दूसरी तरफ नदियां उफान पर है। किनारे वाले क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आगामी दिनों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इ, बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना के साथ कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
जन्माष्टमी के दिन उत्तर प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे में मौसम होगा खतरनाक, आंधी-तूफान संग बारिश होगी मूसालधार; 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट
14 साल तक कानून की आंखों में धूल झोंकता रहा नकली नोटों का आरोपी, तकनीकी सुरागों के सहारे CBI ने आखिरकार दबोचा
© 2026 Times Horizon Private Limited
