मुंबई में पीटकर बरस रहा विदा होता मानसून, मुंबई समेत तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; देखें आज यूपी में कहां होगी बारिश
झारखंड में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 16 सितंबर को 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 17 सितंबर को 13 जिलों के लिए इसी तरह का अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार चक्रवाती हवाओं और ट्रफ लाइन के प्रभाव से राज्य के बड़े हिस्से में तीन दिनों तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है।अरुणाचल प्रदेश में कल से बारिश में कमी आने का अनुमान
आईएमडी ने मंगलवार से अरुणाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान जताया है, जिससे कई दिनों की भारी बारिश के बाद राहत मिलेगी। यहां मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा सोमवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, कुछ स्थानों खासकर अंजॉ, पूर्वी कामेंग, पश्चिमी सियांग, सियांग, ऊपरी सियांग और निचली दिबांग घाटी जिलों में, बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बादल फटने से फ्लैश फ्लड
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे पहाड़ी इलाकों में रहने वालों में डर और दहशत फैल गई। यह घटना जिले की पोनी तहसील के मादी गांव में हुई, लेकिन किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।मुंबई में भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित
मुंबई में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारी बारिश के कारण महानगर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा और वाहन रेंगते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए ‘रेड अलर्ट’ में महानगर और आसपास के इलाकों में तीन घंटे तक बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन बाद में बारिश की तीव्रता कम होने पर इसे ‘ऑरेंज अलर्ट’ में बदल दिया गया।पुणे का मौसम, Pune Ka Mausam Live Updates: पुणे की हवेली में रिकॉर्ड बारिश
पुणे के हवेली तहसील में इस मानसून का सबसे अधिक बारिश वाला दिन दर्ज किया गया, जहां रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक लगातार बारिश होती रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जिले के लिए अगले तीन घंटों के लिए बारिश और गरज-चमक के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह 8:30 बजे तक हवेली के स्वचालित मौसम केंद्र ने 180 मिमी बारिश दर्ज की, जो जिले में सबसे अधिक रही। इसके बाद लोहेगांव में 129.2 मिमी, चिंचवड़ में 82.2 मिमी और शिवाजीनगर में 60 मिमी वर्षा हुई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग
गाजियाबाद में बारिश की कमी के बाद से उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। यहां तेज धूप खिली हुई है, जिसके कारण तापमान बढ़ गया है। गर्मी से लोगों को बेहाल देखा जा रहा है। दिन हो रात गर्मी महसूस हो रही है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में तेज धूप
यूपी के नोएडा में बारिश का दौर थम गया है। यहां बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शहर में तेज धूप खिली हुई है और उमस वाली गर्मी बढ़ रही है। आगामी दिनों में भी नोएडा का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज यूपी के लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सीतापुर , आजमगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, बाराबंकी, मऊ और बलिया में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर और जौनपुर में बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई के लिए क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान
IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले कुछ घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया गया है। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ लागू किया गया था, जिसे फिर ऑरेंज कर दिया गया है। मुंबई में अब भी रेड अलर्ट है। पालघर, पुणे, अहमदनगर और बीड में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भंडारा जिले में सुबह से ही तेज बारिश और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्कूल परिसरों और सड़कों पर पानी भर गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम में आज कैसा रहेगा मौसम
आज गुरुग्राम शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल रहेंगे और पूरे दिन धूप खिली रहेगी। बारिश की आज कोई संभावना नहीं है।मुंबई का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई में हुआ जलजमाव
मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर सोमवार सुबह देखा गया। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया। लेकिन, अभी तक ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया है। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भी सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के शास्त्री चौक इलाके में जगह-जगह जलभराव हो गया है। तेज बारिश होने से महिला समाज स्कूल परिसर में भी पानी भर गया है और यहां का नजारा तालाब की तरह दिखने लगा। जलभराव के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आज का मौसम, Pune Ka Mausam Live Updates: पुणे में भी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी तब आई है जब शनिवार रात और रविवार को पुणे शहर और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों और पिंपरी-चिंचवड़ में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की घटनाएं भी दर्ज की गईं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु में इस हफ्ते होगी भारी बारिश
आईएमडी की लेटेस्ट बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को इरोड, कृष्णगिरि, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, सलेम और वेल्लोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है और कृष्णगिरि, धर्मपुरी, सलेम, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी के लिए भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है और एंटी साइक्लोनिक परिस्थितियों के कारण पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में धूप के साथ बादल रहेंगे और हवाओं की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जबकि रात का तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास है।मुंबई का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई समेत तीन जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुंबई के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज से बहुत तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई हैमुंबई का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई में जारी हुआ रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया।मुंबई का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई में आज का मौसम
मुंबई में आज सुबह 8 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शहर और उपनगरों में आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा तथा कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज शाम 5 बजकर 17 मिनट पर 3.04 मीटर हाई आएगी, जबकि कल सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर 3.50 मीटर हाई टाइड की संभावना है। वहीं, आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर 2.38 मीटर और रात 12 बजकर 16 मिनट पर 1.47 मीटर की लो टाइड रहेगी। बीते 24 घंटों में 14 सितंबर सुबह 8 बजे से 15 सितंबर सुबह 8 बजे तक औसत बारिश दक्षिण मुंबई में 111.19 मिमी, पूर्वी उपनगर में 76.46 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 74.15 मिमी दर्ज की गई।मुंबई का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई में भारी बारिश
मुंबई का मौसम, Mumbai Ka Mausam Live Updates: मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट
सोमवार सुबह मुंबई के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई, पुणे, ठाणे समेत कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
यूपी में आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका मतलब है कि कहीं भी भारी बारिश नहीं आने वाली है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में 15 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और सुपौल में तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप, मंदिर के पास हुई हैवानियत, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे दरिंदे
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसर इधर से उधर, 14 जिलों को मिले नए DM
ANTF Conference: नशे के कारोबार पर लगाम के लिए केंद्र और राज्यों की बड़ी बैठक आज , 36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुख होंगे शामिल
पुणे केतन अग्रवाल मर्डर में नया मोड़, पिता का बड़ा आरोप-मंगेतर सिया के परिजनों की भी है साजिश में भूमिका?
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, 23 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग, देखें पूरी डिटेल
© 2026 Times Horizon Private Limited
