LIVE
उत्तर भारत में ठंड के साथ घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
Aaj ka Mausam 15 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही घने कोहरे का दौर भी शुरू हो चुका है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। जिसके चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई। ऐसे में सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट जारी है।
Aaj ka Mausam 15 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर भारत के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहने वाले हैं। दिल्ली में घने कोहरे के साथ ही स्मॉग की मोटी परत भी छाई हुई है। जिससे सुबह विजिबिलिटी भी घट गई है। हालांकि अभी राजधानी में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। हरियाणा और पंजाब में भी आज घना कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी राज्यों में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
DEC 15, 2025 19:55 IST
DEC 15, 2025 19:55 IST
DEC 15, 2025 17:06 IST
DEC 15, 2025 17:05 IST
DEC 15, 2025 17:05 IST
DEC 15, 2025 15:17 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में दोहरी परेशानी
बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है और सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। बक्सर में दृश्यता केवल 20 मीटर रही, जहां कार और ट्रक की टक्कर हुई लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक राज्यभर में कोहरे की संभावना जताई है, जिसमें विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक रह सकती है। किशनगंज 8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि पटना में तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, पटना का AQI स्तर 151 से 333 तक पहुंचकर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।
DEC 15, 2025 15:16 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: छत्तीसगढ़ में पारा चढ़ा
छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में शीतलहर का असर कमजोर पड़ने के संकेत हैं, लेकिन उत्तर और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। सरगुजा संभाग में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता घटकर मात्र 20 मीटर तक सीमित हो गई।
DEC 15, 2025 12:36 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कोहरे की चपेट में MP
सोमवार सुबह मध्यप्रदेश घने कोहरे की चपेट में रहा। रीवा में हालात सबसे गंभीर रहे, जहां दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सीमित रही और वाहन चालकों को हेडलाइट के सहारे आगे बढ़ना पड़ा। मुरैना और रायसेन में भी विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। वहीं भोपाल में दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच रही और कई स्थानों पर सुबह 11 बजे तक भी 2 से ढाई किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में पहली बार प्रदेश के कई हिस्सों में इतना घना कोहरा छाया रहा।
DEC 15, 2025 11:39 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अलवर में विजिबिलिटी 20 मीटर
सोमवार सुबह राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में सुबह से ही धुंध की मोटी परत देखने को मिली। अलवर में दृश्यता घटकर मात्र 20 मीटर तक रह गई, जबकि श्रीगंगानगर में यह और भी कम होकर 5 मीटर तक पहुंच गई। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और यातायात व्यवस्था पर भी असर देखा गया।
DEC 15, 2025 10:26 IST
DEC 15, 2025 09:36 IST
DEC 15, 2025 07:04 IST
DEC 15, 2025 05:57 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में शीतलहर के चलते लुढ़का पारा
झारखंड में भी ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिसके कारण 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। जिनमें गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले शामिल हैं।
DEC 15, 2025 05:57 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम
ओडिशा में ठंड का कहर जारी है। आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
DEC 15, 2025 05:56 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में शीतलहर का कहर
ओडिशा के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। जिसके कारण कम से कम 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद इसी जिले के दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
DEC 15, 2025 05:56 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर रात भर बर्फबारी हुई, जिसके कारण दिसंबर माह में पहली बार रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-द्रास मार्ग पर स्थित जोजिला दर्रा, मिनामार्ग और बालटाल में बर्फबारी हुई है। बांदीपुरा जिले की गुरेज घाटी में स्थित तुलैल में भी हिमपात की सूचना मिली है।
