LIVE

उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द होगा मानसून का आगमन, दक्षिण में बारिश जारी; राजस्थान के तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद जगी है, क्योंकि मौसम ने करवट ली है। धूल भरी आंधी और बादलों की आवाजाही से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। वहीं, कई राज्यों में अगले 24 घंटों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Nilesh DwivediUpdated Jun 14, 2025, 20:03 IST
Follow on Google News
उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द होगा मानसून का आगमन, दक्षिण में बारिश जारी; राजस्थान के तापमान में गिरावट

उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द होगा मानसून का आगमन, दक्षिण में बारिश जारी; राजस्थान के तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने की संभावना है। बीती रात से मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में धूल भरी आंधी और बादलों की आवाजाही शुरू होगी। साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि से पहले 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच सकता है।

वहीं, स्काईमेट ने अगले 24 घंटों में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ बरसात की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, जबकि पश्चिमी भारत के गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासतौर पर पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

JUN 14, 2025 20:00 IST

राजस्थान के तापमान में आज दर्ज हुई गिरावट

JUN 14, 2025 18:58 IST

केरल में बारिश का रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज को केरल के पांच जिलों- कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई और वहां रेड अलर्ट जारी किया।
JUN 14, 2025 18:30 IST

इन लोगों को लू से ज्यादा खतरा

JUN 14, 2025 17:34 IST

पश्चिमी यूपी में अब भी लू

गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, झांसी, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में अभी भी लू के ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हैं।
JUN 14, 2025 17:05 IST

कल कैसा रहेगा मौसम

यहां पढ़ें- कल कैसा रहेगा देश में मौसम का हाल
JUN 14, 2025 16:30 IST

Aaj Ka Mausam Monsoon LIVE: उत्तर बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और भागों में अगले 2 दिनों के दौरान मानसून बढ़ेगा। उसके बाद के 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात बिलकुल अनुकूल हैं।
JUN 14, 2025 15:50 IST

Aaj Ka Mausam UP LIVE: यूपी में दस्तक की तैयारी में मानसून

यूपी में मानसून आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अनुमान है कि 15 से 20 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा, जबकि कुछ रिपोर्ट्स 18 से 22 जून के बीच इसके सक्रिय होने की बात कह रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिससे कुछ इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
JUN 14, 2025 15:15 IST

बहु मौसम संबंधी चेतावनी

JUN 14, 2025 14:44 IST

दिल्ली में आज शाम का तापमान

दिल्ली में आज शाम का तापमान 45°C तक पहुंच जाएगा। दिल्ली में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 1km/h रहने की संभावना है।
JUN 14, 2025 13:46 IST

बिहार के इन क्षेत्रों में अलर्ट

JUN 14, 2025 12:58 IST

गाजियाबाद में आज का तापमान

गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUN 14, 2025 12:19 IST

ऐसा रहेगा आज का मौसम

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ आंधी आने की भी संभावना है। आंधी के समय हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
JUN 14, 2025 11:23 IST

उत्तराखंड में अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
JUN 14, 2025 11:20 IST

पटना के मौसम का पूर्वानुमान

JUN 14, 2025 10:21 IST

जैसलमेर में बारिश

JUN 14, 2025 10:19 IST

25 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून का आगमन

मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर से गति पकड़ सकता है और सामान्य समय से पहले, 25 जून तक, दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।
JUN 14, 2025 10:15 IST

राजस्थान की इन जगहों पर जारी हुआ येलो अलर्ट

JUN 14, 2025 10:11 IST

कृषि के लिए मानसून जरूरी

पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में इस बार सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। भारत की कृषि व्यवस्था के लिए मानसून एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इससे देश की लगभग 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका जुड़ी हुई है और यह सकल घरेलू उत्पाद में 18.2 प्रतिशत का योगदान करता है।
JUN 14, 2025 08:34 IST

बिहार की इन जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना

आज, 14 जून को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना अधिक है।
JUN 14, 2025 07:47 IST

इन जगहों पर बरसात की संभावना

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के अधिकांश भागों में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है।