LIVE
आज का मौसम, 14 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार, भीषण ठंड का कहर बरकरार
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: सोमवार को उत्तर प्रदेश, मध्यम प्रदेश, और रजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। जिससमें विजिबिलिटी भी घट गई। अमृतसर, हिसार, भिवानी, हरदोई, गंगानगर, पिलानी, फुर्सतगंज, प्रयागराज, जैसलमेर, करनाल और फलोदी में घने कोहरे के काण विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई। आज भी पंजाब, हरियाणा समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार की देर रात को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
JAN 14, 2025 17:36 IST
पुणे में कैसा रहा मौसम का हाल?
महाराष्ट्र के पुणे में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।
JAN 14, 2025 16:07 IST
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और मोगा में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट जिले में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा और फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 14, 2025 14:30 IST
आज कोलकाता में कैसा रहा मौसम का हाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।
JAN 14, 2025 13:20 IST
तमिलनाडु के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तीन जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में बुधवार को भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में 17 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चेन्नई में मंगलवार और बुधवार को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि बादल छाए रहने की स्थिति में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
JAN 14, 2025 12:00 IST
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 और 16 जनवरी को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। मंगलवार से ही उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है।
JAN 14, 2025 10:33 IST
JAN 14, 2025 10:00 IST
JAN 14, 2025 08:38 IST
JAN 14, 2025 08:31 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। दोपहर में धूप भी खिलेगी। देर शाम को मौसम बिगड़ सकता है और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JAN 14, 2025 07:29 IST
JAN 14, 2025 06:08 IST
हरियाणा-पंजाब में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। यहां घने कोहरे का कहर भी लगातार जारी है। आज भी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JAN 14, 2025 06:07 IST
प्रयागराज में आज कैसा रहेगा मौसम
प्रयागराज में आज सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 जनवरी को भी प्रयागराज में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही तापमान भी ऐसा ही रहने की संभावना है।
JAN 14, 2025 06:07 IST
JAN 14, 2025 06:07 IST
हिमाचल में इस दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 16-19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, क्योंकि 14 जनवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
JAN 14, 2025 06:07 IST
जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड की मार
जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। बढ़ती ठंड के चलते वहां सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 14 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और 16 जनवरी की सुबह के समय ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 17 से 19 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और 19 तारीख तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।
