LIVE
बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गिरा पारा; जानें दिल्ली,लखनऊ, पटना, जयपुर... का मौसम
Aaj ka Mausam 13 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली और NCR में तो पिछले कुछ दिनों से बारिश नदारद है राजस्थान में भी मानसून थमा हुआ है लेकिन यूपी-बिहार के कुछ इलाकों में बादलों की मेहरबानी अब भी दिख रही है। पहाड़ी इलाकों में भी आज काले बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam 13 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मानसून के लौटने का समय नजदीक है लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले सप्ताह से एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिसका असर बंगाल की खाड़ी से लेकर महाराष्ट्र तक दिखाई देगा। ये सिस्टम उत्तर भारत में बारिश ला सकता है। आज यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और मध्यम से भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। तो आइए, नजर रखते हैं आज आपके शहर के मौसम पर और जानते हैं पल-पल की अपडेट।
SEPT 13, 2025 19:20 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 13 September 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि दोपहर के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। सुबह के समय सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, और दिशा उत्तर-पश्चिम ही बनी रहेगी। शाम और रात के समय हवा की गति घटकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी और दिशा दक्षिण-पश्चिम की ओर हो जाएगी।
SEPT 13, 2025 17:53 IST
SEPT 13, 2025 17:20 IST
SEPT 13, 2025 16:45 IST
SEPT 13, 2025 16:43 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 13 September 2025 LIVE: IMD ने जारी किया वेदर अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
SEPT 13, 2025 15:46 IST
SEPT 13, 2025 15:09 IST
राजस्थान में आगामी दिनों में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले दो से तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 16 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान राजस्थान के धौलपुर जिले में हल्की बारिश दर्ज कि गयी जबकि अन्य भागों में मौसम शुष्क रहा। वहीं सेपऊ (धौलपुर) में एक मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।
SEPT 13, 2025 14:34 IST
राजस्थान से अगले सप्ताह विदा लेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले सप्ताह राजस्थान से विदा लेने का पूर्वानुमान है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां 15 सितंबर से अनुकूल है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
SEPT 13, 2025 14:33 IST
हिमाचल के सोलन में भारी बारिश से 40 स्कूलों को नुकसान
हिमाचल प्रदेश में इस साल हुई भारी बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी गहरी चोट पहुंचाई है। सोलन जिले में प्राथमिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक लगभग 40 स्कूलों को आंशिक या पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। इन भवनों को हुए नुकसान का अनुमान करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए लगाया गया है।
SEPT 13, 2025 12:56 IST
बिलासपुर में बादल फटने से मलबे के कारण फसलें नष्ट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से कई वाहन मलबे में दब गए और खेत क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बादल फटने की घटना नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल क्षेत्र के गुटराहन गांव में हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार पानी के तेज बहाव के कारण मलबा खेतों में जमा हो गया और फसलें नष्ट हो गईं। कई वाहन मलबे में दब गए।
SEPT 13, 2025 11:39 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार से आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने की संभावना है, जिसके चलते हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
SEPT 13, 2025 10:54 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के 27 जिलों में अलर्ट
शनिवार को मौसम विभाग ने बिहार के 27 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किशनगंज में सुबह तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि नालंदा में बादलों की घनी मौजूदगी बनी हुई है। बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई, हालांकि पटना में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को पूरे राज्य में झमाझम बारिश हो सकती है और यह सिलसिला 18 सितंबर तक जारी रह सकता है।
SEPT 13, 2025 10:13 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में रातें हो रहीं ठंडी
राज्य में जहां दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है, वहीं रात के समय कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सिरोही में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों की बात करें तो पाली में 21.9 डिग्री, प्रतापगढ़ और उदयपुर में 21.6 डिग्री, भीलवाड़ा और टोंक में 22.6 डिग्री, अजमेर में 22.5 डिग्री, जबकि अलवर और जयपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गिरावट मौसम में बदलाव का संकेत दे रही है।
SEPT 13, 2025 10:07 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा है मौसम का हाल
राजस्थान में मानसून की सक्रियता घटने के बाद अब मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश रुकने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें ठंडी महसूस होने लगी हैं और तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, 17 सितंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, 17 सितंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
SEPT 13, 2025 09:40 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल प्रदेश में बीती रात फटा बादल
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नयनादेवी में देर रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नम्होल में इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गई। यहां कई घरों को भी नुकसान की भी सूचना है।
SEPT 13, 2025 08:52 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम का कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे। कल भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
SEPT 13, 2025 08:27 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज नोएडा में कैसा रहेगा मौसम
नोएडा के मौसम की बात करें तो आज नोएडा में भी हल्की बारिश की उम्मीद दिखाई दे रही है। आसमान में हल्के बादलों के साथ शनिवार कोहल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आज शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
SEPT 13, 2025 08:06 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देश के कई इलाकों में आज बारिश
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार और झारखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह मूसलाधार बारिश का सिलसिला 15 सितंबर तक जारी रह सकता है।
SEPT 13, 2025 07:09 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के 43 जिलों में अलर्ट
यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही और सोनभद्र जिले में मौसम विभाग ने आंधी-पानी का येलो अलर्ट जारी किया है।
SEPT 13, 2025 06:50 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में 18 तारीख तक चलेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के छह जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद रविवार को पूरे राज्य में तेज बारिश के आसार हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि यह बारिश का सिलसिला 18 सितंबर तक लगातार जारी रह सकता है।
