उत्तर से दक्षिण तक मानसून जारी; बारिश ने बनाया मौसम सुहावना, दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में इन जगहों पर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री तक जा सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज दिल्ली में 85 रहा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता हैआज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में मानसून में अब तक 751 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 11 जुलाई के बीच में अब तक 751 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस अवधि में प्रदेश में बादल फटने की 31 घटनाएं, बाढ़ की 22 और भूस्खलन की 17 घटनाएं हुईं। भारी बारिश के कारण अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 56 की मौत सीधे तौर पर बारिश संबंधी घटनाओं में हुई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कहीं हल्की-कहीं तेज हुई बारिश
राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ तक पिछले 24 घंटे की अवधि में राज्य में सबसे अधिक 115 मिलीमीटर बारिश मनोहर थाना (झालावाड़) में दर्ज की गई। इस दौरान बांसवाड़ा के सलोपाट में 90 मिलीमीटर, जालौर के जसवंतपुरा में 80 मिलीमीटर और धौलपुर के सैपऊ में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर 10 से 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा!
मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज यहां होगी बारिश
पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान जोधपुर, बीकानेर संभागों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में बारिश
आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर बादलों की चमक-गरज के साथ ठनका और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में इस दिन आने वाली है बारिश
मौसम विभाग के हिसाब से फिलहाल बिहार के आसमान में बारिश लाने वाला कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि, 15 जुलाई से राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। पटना स्थित IMD कार्यालय के मुताबिक, 15 जुलाई के बाद से बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
लगातार हो रही बारिश से दिल्ली NCR का पारा लुढका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोपहर बाद दिल्ली-NCR में मौसम के बदलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, आज के लिए किसी भी तरह का बड़ा मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पहाड़ों पर कैसा है मौसम
हिमाचल और उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बारिश जोर पकड़ चुकी है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दोनों की राज्यों में तबाही वाली बारिश के संकेत हैं। IMD ने 13 और 14 जुलाई को गरज चमक, तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज भी बारिश
राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जहां बीते कुछ दिनों से हल्की से भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। राजस्थान के अधिकतर भागों में अगले दो सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय रहने और औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में चल रहा बारिश का दौर
झारखंड में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD ने गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में करवट लेगा मानसून?
बिहार में मानसून कुछ सुस्त नजर आ रहा है लेकिन अगले कुछ दिनों में यह हिसाब बदल सकता है। आज राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल यानी, सावन के पहले सोमवार को मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।नोएडा में धू-धू कर जली स्पीपर बस, चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
तरनतारन में AAP सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या, बस स्टैंड पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
AAP नेता की 'दुल्हन' निकली फर्जी PCS, 8 महीने बाद जेवर लेकर फरार, शादी में मंत्री से स्पीकर तक ने किया था भांगड़ा
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट में 136 नामों पर फर्जी साइन का साया, BLA साहब पर फॉर्म-7 से नाम हटाने की कोशिश का आरोप, FIR दर्ज
Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल
© 2026 Times Horizon Private Limited
