LIVE
देशभर में बारिश का दौर, राजस्थान में येलो अलर्ट जारी, पहाड़ी राज्यों में राजमार्ग प्रभावित
Aaj ka Mausam 13 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में जारी बारिश का मौसम अब कई जगहों पर आफत बन चुका है। उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिले के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्याएं भी हो रही हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल में सैंकड़ों सड़कें तेज बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर बारिश जनित हादसों में लोगों की जान भी गई है। इसके अलावा पानी जमने के कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
Aaj ka Mausam 13 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: देशभर में आज कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। साउथ के राज्यों केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
AUG 13, 2025 19:13 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 13 August 2025 LIVE: दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारों की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 0 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है। सुबह और दोपहर में हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से 5–10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जबकि शाम और रात में हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से 10–15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बहेंगी।
AUG 13, 2025 17:19 IST
AUG 13, 2025 17:18 IST
AUG 13, 2025 16:46 IST
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 13 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 328 सड़कों पर यातायात बंद
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 328 सड़कों पर यातायात रोक दिया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, बुधवार सुबह बंद की गई सड़कों में औट-सैंज मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-305 का हिस्सा) और खाब से ग्रामफू तक का मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-505) शामिल हैं। बंद सड़कों में से 180 सड़कें मंडी जिले में और 74 सड़कें कुल्लू जिले में स्थित हैं।
AUG 13, 2025 16:29 IST
AUG 13, 2025 15:01 IST
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने के साथ तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
AUG 13, 2025 13:57 IST
एनसीआर में पूरा सप्ताह बारिश की संभावना
दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 13 अगस्त से 17 अगस्त तक यहां बारिश की संभावना जताई गई है। यहां तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना रहेगा।
AUG 13, 2025 12:38 IST
दिल्ली में 15 अगस्त तक झमाझम बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में झमाझम बारिश के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 13, 2025 10:42 IST
AUG 13, 2025 10:40 IST
AUG 13, 2025 10:11 IST
दिल्ली में आज बारिश का अनुमान
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही, एक या दो बार तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
AUG 13, 2025 09:31 IST
राजस्थान में बारिश के अभाव में गर्मी और उमस
राजस्थान में मानसून की रफ्तार कम हो गई है। इन दिनों प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश नहीं हो रही है। हालांकि हल्की से मध्यम बारिश कुछ जगहों पर दर्ज की जा रही है। बारिश के अभाव में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। आज भी राजस्थान में कहीं भी तेज बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
AUG 13, 2025 08:51 IST
अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13 अगस्त की सुबह तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार, पापुम पारे जिले के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है जबकि पक्के केसांग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने, अत्यधिक वर्षा के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।
AUG 13, 2025 06:45 IST
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिससे दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और जिलों को आपस में जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
AUG 13, 2025 06:16 IST
हिमाचल में भारी बारिश के कारण 398 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और पेड़ उखड़ जाने से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित 398 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं। राजधानी शिमला में पेड़ उखड़कर गिर जाने से तीन-चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टूटीकंडी इलाके में कई पेड़ गिर गए, जबकि विकास नगर में एक पेड़ के गिरने से एक इमारत की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
AUG 13, 2025 05:56 IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार और गुरुवार को बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए 'रेड अलर्ट' और जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का 'आरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
