LIVE

उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट, बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

Varsha KushwahaUpdated Dec 12, 2024, 17:44 IST

उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट, बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज
उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट, बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी के कारण यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इन क्षेत्रों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के कारण शहरों के तापमान में तेजी से कमी आई है, जिससे ठंड का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में अब भीषण ठंड की शुरुआत हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आइए अब जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -

DEC 12, 2024 17:42 IST

कल इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को केरल और माहे में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
DEC 12, 2024 16:44 IST

तिरुंवतपुरम में बारिश का सिलसिला जारी है, आज भी यहां पर बारिश दर्ज की गई

DEC 12, 2024 16:04 IST

सीकर और चुरू में जीरो डिग्री के करीब तापमान

राजस्थान में बुधवार को सीकर और चुरू में तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सीकर का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और चुरू का 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। जिनमें संगरिया, माउंट आबू और गंगानगर भी शामिल हैं।
DEC 12, 2024 14:50 IST

दिल्ली में 262 रहा एक्यूआई का स्तर

दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 रहा, जबकि बुधवार को यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में आयानगर और पूसा सहित अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8 और पूसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 12, 2024 12:16 IST

दिल्ली में अब तक की सबसे ठंडी सुबह

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
दिल्ली में आयानगर और पूसा सहित अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8 और पूसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 12, 2024 10:36 IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आज ताजा बर्फबारी हुई है। पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढका हुआ है।

DEC 12, 2024 10:00 IST

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ती जा रही है। यहां शीतलहर चल रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

DEC 12, 2024 08:38 IST

तमिलनाडु के डिंडीगुल शहर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर का मौसम ठंडा बना हुआ है।

DEC 12, 2024 07:33 IST

तमिलनाडु के थूथुकुडी शहर कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

DEC 12, 2024 07:24 IST

दिल्ली में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने दो दिन तक राजधानी में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।
DEC 12, 2024 05:47 IST

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट



बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, और सहरसा में मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर भी असर पढ़ेगा।
DEC 12, 2024 05:47 IST

राजस्थान के 12 जिलों में शीतलहर



मौसम विभाग ने राजस्थान के 12 जिलों में शीतलहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा और सिरोही शामिल है। इसमें से चूरू, झुंझुनूं और सीकर में शीतलहर के साथ ठंडे दिन का अलर्ट भी जारी किया गया है।


DEC 12, 2024 05:47 IST

यूपी में कोल्ड वेव



उत्तर प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और संत कबीर नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


DEC 12, 2024 05:47 IST

यूपी के गाजियाबाद में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

DEC 12, 2024 05:47 IST

एमपी के ग्वालियर में बढ़ती ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने रैन बसेरों में शरण ली।