आज का मौसम, 10 June 2025 Ka Mausam Updates: यूपी के 11 जिलों में आज तपेंगी रातें, दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी
दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही, धूल भरी हवाओं के चलने की भी आशंका है।पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा बिहार में मौसम
दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी
जैसलमेर में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर में आज से 4 दिन का हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच बना रहेगा। यहां लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा।नोएडा में कल का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल नोएडा में आसमान साफ बना रहेगा। न यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और न ही बारिश का। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।गाजियाबाद में आज का तापमान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां लोगों को भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है।दिल्ली में कल लू का अलर्ट
दिल्ली में आज भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। हीटवेव चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली मे हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।दिल्ली में आयानगर में रहा सबसे अधिक पारा
दिल्ली में दिन में लू चलने के आसार
दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म रही और मौसम विभाग ने दिन में लू चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.2 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।उत्तराखंड में बारिश की संभावना
उत्तराखंड में मौसम का मूड लगातार बदल रहा है। प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फ भी गिर रही है। जिससे तापमान भी नीचे लुढ़का है। आज देहरादून में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही उत्तरकाशी और रुद्रप्रयागर में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।बिहार में डेहरी रहा सबसे गर्म
यूपी में दिन के साथ ही रातें भी तपेंगी आज
उत्तर प्रदेश में आज दिन के साथ-साथ रातें भी तपेंगी। मौसम विभाग ने 11 जिलों में वार्म नाइट का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, संभल, बुलंदशहर और मुरादाबाद में रात गर्म रहेगी।तमिलनाडु के तिरुवरूर शहर में हुई भारी बारिश
राजस्थान में गर्मी का दौर जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां सीमावर्ती गंगानगर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तेज गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। इसके अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान गंगानगर में 47.3 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, चुरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.2 डिग्री, जैसलमेर में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, अलवर व पिलानी में 44.4 डिग्री, संगरिया में 44.1 डिग्री और करौली में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में कल से मिलेगी गर्मी से राहत
बिहार में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है कई जगहों पर हॉट डे का भी अलर्ट है। हालांकि 11 जून से प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
यूपी में 24 घंटे बाद प्री-मानसून बारिश
यूपी में फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आज भी कई जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती है। ऐसे में पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद बारिश पश्चिम में बढ़ेगी। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में हॉट डे का अलर्ट
दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। तापमान इतना ज़्यादा था कि शरीर को 48.9 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। वहीं, आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया गया है, लेकिन इनसे बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है।Delhi Encounter: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, 26 राउंड चलीं गोलियां; बुलेटप्रूफ जैकेट से बची पुलिसकर्मियों की जान
अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 फरार आरोपियों की संपत्ति हुई कुर्क, बेड से लेकर AC-TV और जिम का सामान तक जब्त
मुंबई एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल-1 के रीडेवलपमेंट का रास्ता हुआ साफ, 91% पैसेंजर ट्रैफिक पर नहीं पड़ेगा असर
विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कार और उपलब्धियां ही LBSN संस्कृत विश्वविद्यालय की वास्तविक पहचान: प्रो. मुरलीमनोहर पाठक
गुरुग्राम में कचरा फेंका तो जाना होगा जेल! CM सैनी के निर्देश पर एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
© 2026 Times Horizon Private Limited
