भीषण ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश मचाएगी कहर, यूपी-बिहार के कई जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट
Aaj ka Mausam 10 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों इलाकों तक लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी कई हिस्सों में लगातार जारी है। सर्द हवाएं लगातार पारे को नीचे लुढ़का रही हैं। कई जगहों पर दिन और रात के तापमान में अंतर भी बहुत कम रह गया है। जिससे दिन में भी खूब ठंड सता रही है। वहीं घने कोहरे के कारण यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कई जगहों पर इतना घना कोहरा पड़ रहा है कि 20 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। विजिबिलिटी घटने के कारण सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित हो रहे हैं। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Aaj ka Mausam 10 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज ठंड और कोल्ड वेव का प्रकोप जारी है। साथ ही कोहरा भी कहर बरपा रहा है। शुक्रवार दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। साथ ही सर्द हवाओं के कारण सुबह तीखी ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिन में कई जगहों पर गुनगुनी धूप निकलने से राहत भी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा अवदाब बना हुआ है। जिसका प्रभाव दक्षिण भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है। जिसके कारण भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर और मध्य भारत में अगले 5 से 7 दिनों में सुबह बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में कोल्ड डे की स्थिति भी रह सकती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान के कई जिले कोल्ड डे की चपेट में
दिल्ली में आज सीजन की सबसे सर्द सुबह
मध्य प्रदेश में खजुराहो और ग्वालियर में कड़ाके की ठंड
बिहार के 32 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे का IMD अलर्ट
Aaj ka Mausam Live Updates: दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह
Aaj ka Mausam Live Updates: कश्मीर में 21 जनवरी तक मौसम शुष्क
जम्मू-कश्मीर में इस मौसम में घाटी के मैदानी इलाकों में अब तक हिमपात नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा घाटी में 10 जनवरी तक रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी और इसके बाद इसमें एक से दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।
Aaj ka Mausam Live Updates: कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप
कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। जिस कारण श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जिससे शुक्रवार को स्थानीय डल झील के कुछ हिस्से जम गए। श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान (शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे) से कम था। दक्षिण कश्मीर का पर्यटन स्थल पहलगाम केंद्रशासित प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, हालांकि यह पिछली रात की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
