LIVEAaj ka Mausam 1 February 2026 LIVE: आंधी, पानी और ओले... UP, MP, राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 1 February 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम में तेज बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में आंधी, बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर और गहराने की आशंका है। आइए जानते हैं आज के मौसम का लाइव हाल।

Aaj ka Mausam 1 February 2026 LIVE: आंधी, पानी और ओले... UP, MP, राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 1 February 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 1 फरवरी से उत्तर भारत के मौसम में एक बड़ा उलटफेर शुरू हो गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 18 डिग्री के आसपास सिमटने की उम्मीद है। यह दिल्ली में पिछले 10 दिनों के भीतर बारिश का तीसरा दौर है, जिसने जनवरी के वर्षा रिकॉर्ड को भी पिछले चार सालों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। राजस्थान के 13 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सवाई माधोपुर और भरतपुर जैसे इलाकों को 'ऑरेंज अलर्ट' पर रखा गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग सहित 15 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश, कोहरा और कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। आइए नजर रखते हैं आज के मौसम पर और जानते हैं आपके शहर का हाल LIVE।
Punjab Ka Mausam Live Update: पंजाब का बारिश का दौर
पंजाब में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार देर रात कई हिस्सों में बारिश हुई और सुबह हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर और पटियाला में आंधी-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है।
Haryana Ka Mausam Live Update: हरियाणा में बारिश और ओले
हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया है। रविवार सुबह कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि सिरसा समेत कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, झज्जर, रोहतक, जींद, सोनीपत और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
Lucknow Ka Mausam Live Update: लखनऊ में घने बादल
लखनऊ में फरवरी की शुरुआत घने कोहरे और बादलों के बीच हुई। सुबह से ओस गिरती रही और विजिबिलिटी महज 100 मीटर तक सीमित रही। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने शीतलहर का असर और तेज कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली का AQI
आमतौर पर बारिश के बाद प्रदूषण कम हो जाता है, लेकिन दिल्ली में स्थिति इसके उलट है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है। शनिवार को यह 271 था। मुंडका, वजीरपुर और द्वारका जैसे इलाकों में तो AQI 330 के पार चला गया है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी चिंताजनक है।
Haryana Ka Mausam Live Update: हरियाणा में बीती रात गिरे ओले
Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान के इन जिलों में 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट
आज यानी रविवार को विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। पूर्वी राजस्थान में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ा रहेगा:
ऑरेंज अलर्ट: सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, भरतपुर और अलवर में भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है।
येलो अलर्ट: राजधानी जयपुर, सीकर, टोंक, बूंदी, झुंझुनूं, बारां, कोटा और झालावाड़ में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में 'मावठा' गिरेगा, वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है।
Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इनके प्रभाव से हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर डालेंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा।
UP Ka Mausam Live Update: उत्तर प्रदेश में आंधी-पानी
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में अंधड़, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के आसार जताए गए हैं, जबकि वाराणसी में बादल छाए रह सकते हैं। लखनऊ और गोरखपुर समेत कई इलाकों में मौसम अस्थिर बना रहने की संभावना है।
UP Ka Mausam Live Update: उत्तर प्रदेश में यहां साफ रहेगा मौसम
वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, बस्ती, अयोध्या, हरदोई, कन्नौज और सीतापुर में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
UP Ka Mausam Live Update: आज उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही और शाम को कई जगह हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई। रविवार को 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, अंधड़ और तूफान की संभावना है, जबकि 2 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 1 से 3 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश जारी रह सकती है।
MP Ka Mausam Live Update: आज मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
आज ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और राजगढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी है।
Lucknow Ka Mausam Live Update: लखनऊ में छाए हैं बादल
लखनऊ में सुबह से धुंध और कोहरे के बीच बादल छाए हैं, विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक सीमित रही। ठंडी हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा। दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी, हालांकि धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी।
Aaj Ka Mausam Live Update: उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के सात जिलों में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी बर्फ गिर सकती है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार आज यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर प्रमुख प्रभावित जिलों में शामिल हैं। इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।
Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में होगी जोरदार बारिश
दिल्ली में आज जोरदार बारिश होने वाली है, NCR के कई इलाकों में बरसात शुरु हो गई है। IMD ने आज समूचे दिल्ली में बारिश-आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में भी आया अलर्ट
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने रविवार को राजस्थान के 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से मौसम में बदलाव देखा गया। जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बादल छाए रहे, जबकि अजमेर में बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे।
UP Ka Mausam Live Update: उत्तर प्रदेश में होगी जोरदार बरसात
लखनऊ में शनिवार को 10 दिन बाद घना कोहरा छा गया। सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी 10 मीटर से नीचे रही। शीतलहर के चलते गलन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाएं थमने के कारण कोहरा बना है। आज रविवार को यूपी के कई इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में होगी झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से के 15 जिलों में रविवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है, श्योपुर-मुरैना में ओले गिरने की संभावना है और हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। अगले चार दिन तक बरसात जारी रहेगी। वहीं माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालु ठंड के बीच नर्मदा और शिप्रा नदी में स्नान कर रहे हैं। कई जिलों में कोहरे और बादलों का असर भी देखा गया।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में कोहरे का अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने पश्चिम और पूर्वी चंपारण सहित 12 जिलों में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों तक सुबह और रात में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक घट सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिन में कुछ जगहों पर कोहरा छंट सकता है, लेकिन साफ मौसम की संभावना फिलहाल कम है।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली NCR में हो रही बारिश
दिल्ली NCR में रविवार की भोर ही बारिश के साथ हुई है और आज राजधानी दिल्ली का मौसम बदल गया है। अगर आप आज बाहर घूमने का सोच रहे हैं, तो निकलने से पहले मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी जरूर देख लें। तापमान में गिरावट के बीच बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।