LIVE

देशभर में अगस्त के मौसम का बड़ा अपडेट; उत्तर भारत में गरज-चमक की संभावना, पहाड़ी राज्यों में बादल फटने का खतरा

Nilesh DwivediUpdated Aug 1, 2025, 18:18 IST

Aaj ka Mausam 1 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: जुलाई में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने अगस्त के लिए भी सक्रिय मानसूनी गतिविधियों के संकेत दिए हैं। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ और तापमान में बदलाव के आसार बने हुए हैं।

 देशभर में अगस्त के मौसम का बड़ा अपडेट; उत्तर भारत में गरज-चमक की संभावना, पहाड़ी राज्यों में बादल फटने का खतरा
देशभर में अगस्त के मौसम का बड़ा अपडेट; उत्तर भारत में गरज-चमक की संभावना, पहाड़ी राज्यों में बादल फटने का खतरा

देशभर में जुलाई के महीने में अच्छी बारिश देखने को मिली, जिससे बहुत हद तक मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस अवधि में सामान्य से 7% अधिक बारिश दर्ज की गई, जो मानसून की दृष्टि से सकारात्मक मानी जा रही है। अब अगस्त की बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटे के भीतर उत्तर भारत में सक्रिय मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 1 अगस्त को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की संभावना है।

साथ ही, इन राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई गई है। वहीं, गोवा, महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात जैसे पश्चिमी राज्यों में अब मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ेंगी और तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का सिलसिला धीमी गति से जारी रहेगा। 2 अगस्त को असम और मेघालय के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। 1 अगस्त से 5 अगस्त तक देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

AUG 01, 2025 15:00 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

AUG 01, 2025 13:41 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
AUG 01, 2025 13:31 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान

AUG 01, 2025 12:35 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: IMD राजस्थान ने जारी किया वेदर अलर्ट

AUG 01, 2025 12:34 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

AUG 01, 2025 11:26 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: बंगाल में आज के मौसम का हाल

उत्तर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती गतिविधि और मानसूनी प्रवाह के प्रभाव के चलते पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आगामी दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह बताया कि पूरे राज्य में सामान्य से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है, वहीं दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश हो सकती है।
AUG 01, 2025 11:25 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: पटना में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिला

AUG 01, 2025 09:58 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंडोह बांध के पास भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

AUG 01, 2025 09:47 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: राजस्थान में अजमेर शहर के कई इलाकों में बारिश हुई

AUG 01, 2025 09:46 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: पटना में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव

AUG 01, 2025 09:23 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। इस कारणवश अमरनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि मौसम की स्थिति की गहन समीक्षा के बाद ही आगे यात्रा जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल बरकरार रहेंगी, जिससे पहाड़ी इलाकों में मलबा गिरने और सड़कों पर यातायात बाधित होने की आशंका बनी हुई है।
AUG 01, 2025 08:13 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, ऊना और मंडी सहित अधिकांश जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाएं भी डराने वाली हो सकती हैं, हालांकि इसकी सटीक संभावना बताना फिलहाल मुश्किल है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं होने की आशंका है।
AUG 01, 2025 06:52 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: उत्तराखंड के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, केदारनाथ, गौरीकुंड, मनुकुटिया, नैनीताल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते कई स्थानों पर SDRF और NDRF की टीमें सक्रिय हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
AUG 01, 2025 06:30 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दैरान मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी, शाजापुर, भोपाल, इंदौर, विदिशा, अशोकनगर, गुना, जबलपुर, छतरपुर, रीवा, सतना, बीना और बबीना समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
AUG 01, 2025 05:44 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान

दिल्ली: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 30°C
लखनऊ: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 31°C
पटना: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 29°C
भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 28°C
जयपुर: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 28°C
चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 24°C
हैदराबाद: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 30°C
देहरादून: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 27°C
शिमला: न्यूनतम 18°C, अधिकतम 23°C
कश्मीर: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 18°C
AUG 01, 2025 05:44 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में भी मानसून सक्रिय है और अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश जारी है, जिससे निचले क्षेत्रों और नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज मौसमी गतिविधियों की चेतावनी दी है। शुक्रवार को जयपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, शेखावटी क्षेत्र, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक में बादल छाए रहने के साथ तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है।
AUG 01, 2025 05:43 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: बिहार में 1 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 से 5 अगस्त के बीच बिहार के पटना, नवादा, बांका, बक्सर, भोजपुर, गया, जमुई, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, भागलपुर और हाजीपुर में तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात (ठनका) का खतरा बना रहेगा, जिसे देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
AUG 01, 2025 05:43 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 1 अगस्त से अगले 2 से 4 दिन तक पूर्वांचल से लेकर पश्चिम क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। इनमें लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, बांदा, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मेरठ, शामली जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी के गोरखपुर, जौनपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच और देवरिया समेत अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
AUG 01, 2025 05:43 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 1 August 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। 1 अगस्त को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलेंगी, जिनकी गति 5–10 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। दोपहर में हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो जाएगी और गति बढ़कर 10–15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शाम और रात के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवाएं 10–15 किमी प्रति घंटा की गति से बहेंगी।