LIVE
पहाड़ों पर बर्फबारी, यूपी, बिहार, दिल्ली में पारा लुढ़का; जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Aaj ka Mausam 09 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज बने नए वेदर सिस्टम के कारण महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Aaj ka Mausam 09 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में तेजी से पारा गिरने के बाद अब ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 3-4 दिनों से चली मौसमी गतिविधियों के कारण गर्मी महसूस होनी बंद सी हो गई है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के कई राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार से शुक्रवार के बीच दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम और नजर रखते हैं पल-पल की अपडेट्स पर।
OCT 09, 2025 19:07 IST
OCT 09, 2025 18:27 IST
OCT 09, 2025 17:26 IST
OCT 09, 2025 17:25 IST
OCT 09, 2025 16:29 IST
OCT 09, 2025 16:28 IST
OCT 09, 2025 16:27 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
OCT 09, 2025 16:26 IST
OCT 09, 2025 16:26 IST
OCT 09, 2025 13:38 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में मौसम कैसा है
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम की चाल बदल रही है। यहां दो दिन से मौसम सुहावना बना हुआ था और तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही थी। लेकिन आज फिर मौसम में बदलाव होने लगा है और तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने लगा है।
OCT 09, 2025 12:33 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में बदले मौसम के मिजाज
बीते दिनों बारिश के बाद सुहावना हुआ नोएडा का मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। यहां तेज धूप खिली हुई है और तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। आगामी दिनों में नोएडा के तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
OCT 09, 2025 11:03 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
आईएमडी के मौसमी आउटलुक के मुताबिक, अक्टूबर के बाकी दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हो सकती है, हालांकि जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु में कम बारिश की संभावना है। इस सप्ताह तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब शुष्क और हल्का गर्म रहेगा।
OCT 09, 2025 10:28 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इस सप्ताह भी होगी बारिश
9 से 12 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ दिनों के लिए बारिश की तीव्रता में हल्का विराम आ सकता है, लेकिन अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में वर्षा दोबारा तेज हो सकती है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी में हवाओं का रुख बदलता दिख रहा है, पश्चिमी हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं सक्रिय हो रही हैं, जो उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत का अहम संकेत माना जाता है।
OCT 09, 2025 09:16 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को बिहार का मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव है लेकिन किसी जिले के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटों में विभाग ने 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था, मगर बारिश सिर्फ बेगूसराय में दर्ज की गई। राजधानी पटना समेत ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहा और अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
OCT 09, 2025 08:00 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में हाल ही में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि, उत्तर दिशा से बह रही ठंडी हवाएं सुबह और रात के समय हल्की सर्दी का एहसास कराएंगी।
OCT 09, 2025 07:16 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में हाल ही में हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज हवाओं के असर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि आगामी दो सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी है।
OCT 09, 2025 06:19 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। अक्टूबर महीने में बादल जमकर बरस चुके हैं, जिससे पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक हुई झमाझम बारिश के चलते लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और ओस का असर बढ़ेगा।
