LIVE

आज का मौसम, 09 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली एनसीआर, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानें अपने शहर का मौसम

Devshanker ChovdharyUpdated Jan 9, 2025, 16:26 IST

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार समेत अन्य राज्यों में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में 9 जनवरी को दिन के समय भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो सकती है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल...।

आज का मौसम, 09 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली एनसीआर, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानें अपने शहर का मौसम
आज का मौसम, 09 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली एनसीआर, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानें अपने शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार समेत अन्य राज्यों में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में 9 जनवरी को दिन के समय भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो सकती है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल...।

JAN 09, 2025 16:26 IST

पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी

पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी है और मोगा में सबसे कम 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर जिलों में क्रमश: 6.2 डिग्री, 3.3 डिग्री, 5 डिग्री, 2.6 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 09, 2025 15:07 IST

कश्मीर में आसमान साफ ​​रहने के बीच ठंड बढ़ी

कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है और घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ ​​है और तेज धूप निकल रही है, लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उससे पहली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री नीचे था। इससे यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
JAN 09, 2025 14:22 IST

Ghaziabad में शनिवार को बारिश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। बारिश से शहर के तापमान में कमी आएगी।
JAN 09, 2025 12:55 IST

नोएडा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के नोएडा में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल नोएडा में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक देखने को मिल रहा है।
JAN 09, 2025 11:39 IST

दिल्ली में दो दिन बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से शहर के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।
JAN 09, 2025 09:45 IST

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में जमी डल झील

JAN 09, 2025 08:44 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा और 14 जनवरी के बाद ठंड का असर थोड़ा कम होने की संभावना है।
JAN 09, 2025 07:49 IST

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है। शहर में कोहरा छाया हुआ है।

JAN 09, 2025 06:10 IST

आज पंजाब हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और पटियाला में दृश्यता क्रमशः केवल 20 मीटर और 10 मीटर थी। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को भी पंजाब हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
JAN 09, 2025 06:09 IST

कैसा रहेगा कश्मीर में मौसम का हाल

कश्मीर घाटी में संक्षिप्त राहत के बाद ठंड बढ़ गई है और रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ ​​होने के कारण घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। साथ ही विभाग ने शनिवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने यह भी कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और आने वाले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है।
JAN 09, 2025 06:07 IST

बिहार में शीतलहर का येलो अलर्ट

घने कोहरे और बर्फीली पछुआ हवाओं के बीच हल्की धूप निकलने से पटना समेत कई जिलों में लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन ठंड और ठिठुरन का असर अभी भी बना हुआ है। दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर केवल दो डिग्री तक सिमट गया है, जिससे सर्दी की तीव्रता और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में शीतलहर और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।
JAN 09, 2025 06:06 IST

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में कई दिनों तक ठंडी हवाएं चलने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री अधिक है। दिन में आसमान साफ ​​रहा, हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आर्द्रता का स्तर 81 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली में आज भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
JAN 09, 2025 06:03 IST

यूपी में आज पड़ेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। 9 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन के समय अत्यधिक ठंड पड़ने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल साफ रहने की संभावना है।