LIVE

उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली सर्दी की दस्तक, दक्षिण में झमाझम बरसेंगे मेघ, जानें दिल्ली-यूपी में मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 07 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं दक्षिण भारत में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच दिल्ली, यूपी बिहार और आसपास के अन्य राज्यों में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज शहरों/राज्यों में मौसम का हाल।
Weather Live Blog
Aaj ka Mausam 07 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर से दक्षिण तक पूरे भारत के मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कहीं बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली-यूपी और आसपास के राज्यों के मौसम पर प्रभाव देखे को मिल रहा है। अब यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है, हालांकि दिन के समय अभी भी तेज धूप खिल रही है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शहर का एक्यूआई एक बार फिर 300 के पार दर्ज किया जा रहा है।
Nov 7, 2025 | 08:02 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मेघालय में अधिकतम तापमान दर्ज

Nov 7, 2025 | 06:40 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: तापमान का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि, रात का तापमान गिरने वाला है। अगले 6-7 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में रात का तापमान सामान्य से 2-5°C कम रहने की उम्मीद है। मध्य और पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में 2-3°C और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों में 3-4°C की गिरावट देखी जा सकती है।
Nov 7, 2025 | 06:01 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश के लिए 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

Nov 7, 2025 | 05:59 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल

Nov 7, 2025 | 05:59 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति

Nov 7, 2025 | 04:19 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

Nov 7, 2025 | 04:19 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

Nov 7, 2025 | 02:56 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नवाबों की नगरी लखनऊ का एक्यूआई कितना है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम ठंडा होने लगा है। यहां सुबह-शाम में ठंड हो रही है। बीते कुछ दिनों से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच शहर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। यहां मोडरेट श्रेणी में एक्यूआई 143 दर्ज किया जा रहा है। नोएडा और गाजियाबाद की तुलना में शहर का एक्यूआई फिर भी बेहतर है।
Nov 7, 2025 | 02:17 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की तरह ही कल (8 नवंबर) मौसम सुहावना बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Nov 7, 2025 | 01:07 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पिंक सिटी जयपुर का एक्यूआई 150 के पार

राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में भी वायु गुणवत्ता मोडरेट श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 1 बजे की ताजा रिपोर्ट में शहर का एक्यूआई 153 दर्ज किया गया है।
Nov 7, 2025 | 01:05 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मुंबई का एक्यूआई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन यहां कि हवा मोडरेट श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सीपीसीबी की 1 बजे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई का एक्यूआई 127 दर्ज किया गया है।
Nov 7, 2025 | 10:59 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम

एनसीआर क्षेत्र में शामिल गुरुग्राम में मौसम सुहावना बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान 26°C रह सकता है। धूप के बीच धुंध छाई रहेगी। इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां उत्तर-पश्चिमी दिशा से 9 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
Nov 7, 2025 | 10:52 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गाजियाबाद में मौसम का हाल कैसा रहेगा

गाजियाबाद में सुबह-शाम में ठंड का दौर जारी है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। यहां मौसम 'धुंधला' (Hazy) रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस बीच उत्तर-पश्चिम दिशा से 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
Nov 7, 2025 | 10:00 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में सुबह से जारी हवाओं का सिलसिला

यूपी के नोएडा में सुबह की शुरुआत हल्की हवाओं के साथ हुई है। सुबह से ही शहर में हवाओं का सिलसिला जारी है। तेज हवाओं से शहर के तापमान में कमी आई है। धूप का असर भी कम होने लगा है।
Nov 7, 2025 | 07:15 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में रानीपेट, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, कल्लाकुरिची, अरियालुर, सलेम, डिंडीगुल, पेरंबलूर, तिरुचिरापल्ली, शिवगंगई और मदूरै शामिल है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
Nov 7, 2025 | 07:15 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं के साथ बर्फबारी और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
Nov 7, 2025 | 07:15 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां सुबह और देर रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दिन में तीखी धूप के तेवर देखने को मिल रहे हैं। आगामी दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।
Nov 7, 2025 | 07:14 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली की सर्दी

दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। शहर में सुबह के समय अच्छी-खासी ठंड होने लगी है। यहां लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है। 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पहाड़ों पर बदल रहे मौसम का असर दिल्ली की सर्दी पर देखा जा सकता है।
Nov 7, 2025 | 07:14 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली की हवा एक बार फिर 'बेहद खराब' श्रेणी में

दिल्ली ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। बीते दिनों चली सतही हवाओं से प्रदूषण में कुछ कमी आई थी, लेकिन पूरी एक बार फिर दिल्ली का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 6 बजे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 307 दर्ज किया गया है, जो दिन चढ़ने के साथ और बढ़ेगा।