LIVE

धुंध की चादर से ढकी राजधानी दिल्ली, दक्षिण राज्यों में बारिश की संभावना; जानें आज के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 06 November 2025 Live News Today Updates: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों पर हो रहा है। यहां तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। अब लोग जैकेट-स्वेटर में नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान के आसपास के राज्यों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन यहां बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
City Weather Live
Aaj ka Mausam 06 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: पूरे भारत के मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कश्मीर हो या कन्याकुमारी, आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है लेकिन दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, बिहार व आसपास के राज्यों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां सतही हवाएं चल रही हैं और ठंड का स्तर भी बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
Nov 6, 2025 | 07:08 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि आसमान सामान्यतः साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 से 4 डिग्री तक कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय सतह पर हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा से बहेगी। दोपहर तक हवाओं की गति धीरे-धीरे बढ़कर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, शाम और रात के दौरान हवा की गति घटकर लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह जाएगी, जो उत्तर-पश्चिम दिशा से ही चलेगी।
Nov 6, 2025 | 06:59 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

Nov 6, 2025 | 06:03 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश के लिए 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

Nov 6, 2025 | 05:26 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान का हाल

Nov 6, 2025 | 05:06 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: IMD जयपुर का वेदर अपडेट

Nov 6, 2025 | 05:05 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

Nov 6, 2025 | 05:05 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति

Nov 6, 2025 | 01:15 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में हवाओं का दौर शुरू हुआ

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में सुबह के समय कंपकंपा देने वाली ठंड में लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया। दिन के समय तेज धूप खिली हुई है, लेकिन उसका असर कम है, क्योंकि यहां तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। रात के समय तापमान में और कमी आने की संभावना है।
Nov 6, 2025 | 12:02 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली का एक्यूआई फिर बढ़ा

बुधवार को एक्यूआई 202 रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन आज, गुरुवार सुबह से शहर का एक्यूआई तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 12 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 296 दर्ज किया गया है। शाम तक इसके एक बार फिर 300 के पार जाने की संभावना जताई गई है।
Nov 6, 2025 | 09:59 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: लखनऊ में कितना रहा एक्यूआई

उत्तर प्रदेश की राजधानी में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां प्रदूषण सीपीसीबी की सुबह 9 बजे की रिपोर्ट में मोडरेट श्रेणी में 176 दर्ज किया गया है।
Nov 6, 2025 | 08:20 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: आनंद विहार का एक्यूआई 265

दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 265 रिकॉर्ड किया गया, जो कि खराब श्रेणी में बरकरार है। बता दें कि आनंद विहार दिल्ली का सबके अधिक प्रदूषण वाला क्षेत्र माना जाता है।
Nov 6, 2025 | 07:52 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बरकरार है। कल की तुलना में शहर का एक्यूआई आज फिर बढ़ गया है। बता दें कि कल,5 नवंबर की शाम 4 बजे की रिपोर्ट में दिल्ली का एक्यूआई 202 था, अब सुबह 7 बजे की रिपोर्ट में एक्यूआई बढ़कर 262 दर्ज किया गया।
Nov 6, 2025 | 07:50 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली के धौला कुआं में धुंध की घनी परत

Nov 6, 2025 | 05:35 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में आज बारिश होगी या नहीं?

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। प्रदेश की राजधानी जयपुर समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि आज भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Nov 6, 2025 | 05:35 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में आज का मौसम

आज बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने वाले है। आज मौसम साफ रहेगा और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसका अर्थ ये है कि मौसम की वजह से वोटिंग में किसी प्रकार का खलल नहीं पड़ेगा।
Nov 6, 2025 | 05:34 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस बीच बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन के समय धूप भी खिली रहेगी। हल्की सतही हवाएं चलने से सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार रहेगी और ठिठुरन महसूस होगी।
Nov 6, 2025 | 05:34 AM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम की चाल एक बार फिर बदल गई है। सुबह-शाम में जहां हवा में ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन के समय एक बार फिर हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। धूप खिल रही है। इस बीच शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा।