LIVEआज का मौसम, 06 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, हिमाचल और दिल्ली में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का हाल

आज का मौसम, 06 January 2025 IMD Winter Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, हिमाचल और दिल्ली में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश से दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। यहां हांड कंपा देने और खून जमा देने वाली ठंड से लोग परेशान होने लगे हैं। लोगों का घरों से बाहर जाना मुश्किल होता जा रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता पर असर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। उत्तर भारत के अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बिहार और यूपी में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य राज्यों/ शहरों में मौसम का हाल -
पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी
पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में बल्लोवाल सौखड़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान अमृतसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री, पठानकोट में 9.3 डिग्री, बठिंडा में 7.4 डिग्री और गुरदासपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड की चपेट में बिहार
बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह के समय लंबे समय तक कोहरा छाया रहता है। ठंडी हवाओं के चलने से कहर बरस रहा है। पहाड़ों पर पड़ रही सर्दी का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। शीतलहर के कारण लोग ठिठुरने पर मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिम विक्षोम बढ़ रहा है, जिस वजह से 10 जनवरी फिर से मौसम बदल सकता है। इस दौरान शीतलहर की भी आशंका जताई गई है।
दिल्ली में दिनभर छाए बादल रहेंगे
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि तड़के साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 300 मीटर थी। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कश्मीर में रविवार को हुई बर्फबारी से कई सड़कें बंद
कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में रविवार को मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण कई इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जिसके बाद स्थिति को सामान्य करने का काम तेजी से किया जा रहा।
बर्फबारी से श्रीनगर में कई उड़ानें प्रभावित
कश्मीर घाटी में हिमपात के कारण सोमवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, "रनवे पर से बर्फ हटाने का काम जारी है। सभी विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानों का समय सुबह साढ़े नौ बजे के बाद निर्धारित किया है।" कश्मीर घाटी में रविवार को बर्फबारी हुई। शनिवार और रविवार को घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ।
दिल्ली में तेज हवा से मिली घने कोहरे से निजात
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह घने कोहरे से लोगों को निजात मिलती दिखाई दी, लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंड का असर जरूर देखने को मिल रहा है। रविवार को चली तेज हवा से सोमवार सुबह घने कोहरे से एनसीआर को निजात मिल गई और इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है। यहां प्रदूषण में सुधार है। जबकि दिल्ली में एक्यूआई 300 के पार है।
आज का मौसम: श्रीनगर में ताजा बर्फबारी, पर्यटकों में दिखा उत्साह
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बरसे मेघ
आज का मौसम: यूपी के प्रयागराज में छाया घना कोहरा, दृश्यता प्रभावित
आज का मौसम: श्रीनगर में भारी बर्फबारी होने के बाद शहर बर्फ की चादर में ढका
आज का मौसम: कानपुर में घने कोहरे के बीच शीतलहर का प्रकोप
जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी का सिलसिला
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, गांदरबल, श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, बारामूला और बांदीपोरा में भारी बर्फबारी की ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल है। इसके अलावा मंडी, शिमला, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और कैमूर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
आज मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज बादल भी छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई। बारिश से शहर के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह के दौरान पूरा बिहार कोहरे की चादर से ढका नजर आएगा। दिन चढ़ने से कोहरे में कमी आएगी, लेकिन शाम होते-होते कोहरे फिर घना होने लगेगा।
राजस्थान में कोहरे का ऑरेंज-येलो अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नागौर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।