05 June 2025 IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली और राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार छह जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी होने व आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।असम में बारिश से बाढ़, नदियों का जलस्तर बढ़ा
असम में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। बाढ़ से 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बिहार के इलाकों में आंधी-पानी को लेकर आया अलर्ट
राजस्थान में येलो अलर्ट
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, टोंक, कोटा, बारां, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर तेज सतही हवा (30-40 kmph) और बिजली की गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।राजस्थान के इन इलाकोें में बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में आंधी का अलर्ट
आईएमडी ने आज हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं से प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है।उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी दर्ज की जा रही है।यूपी के 12 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर और सुल्तानपुर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। हवाओं के साथ यहां बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।गाजियाबाद में बढ़ी गर्मी
गाजियाबाद में थमा तेज हवाओं और बारिश के दौर थम गया है। यहां आंशिक रूप से बादल छाए हुए है और तेज धूप खिली हुई है। चिलचिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है। यहां तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। उमस से भी लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।नोएडा में खिली तेज धूप
नोएडा में आज मौसम विभाग ने न तो बारिश का और न ही तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी किया है। यहां आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और तेज धूप खिली हुई है। गर्मी का एहसास भी हो रहा है।दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रह सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक में हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 40 से 4 डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं हुई बर्फबारी
बीते कुछ दिनों से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखी गई। आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
बिहार में मौसम का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आज आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है। जिससे प्रदेश का मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान में शुरू हुआ बारिश का दौर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से प्रदेश में मानो गर्मी की छुट्टी हो गई है। कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई तो वहीं कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आंधी -बारिश का अलर्ट
यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां दो चक्रवाती परिसंचरणों का असर है, जो प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर भी कम होने लगा है।
Kutch News: दुनिया के सबसे बड़े RE पार्क में भीषण सड़क हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Punjab: पंजाब पुलिस को 4 साल बाद मिला परमानेंट बॉस, IPS गौरव यादव बने राज्य के रेगुलर DGP
Amroha News: रात में बुरका पहनकर रेकी कर रहे हथियारबंद गिरोह! CCTV में कैद हुईं संदिग्धों की हरकत, लोगों में दहशत
Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, पुलिस का लाठीचार्ज, वार्डन ने दिया इस्तीफा
VIDEO: स्पीति में नदी पार करते समय झूले की रस्सी टूटी, 2 घंटे तक हवा में फंसा रहा युवक, ऐसे हुआ रेस्क्यू
© 2026 Times Horizon Private Limited
