भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर आज होगी बर्फबारी
Aaj ka Mausam 05 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) News Today Updates: उत्तर भारत में रविवार को सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी रही। पहाड़ों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां का दौर जारी है। यहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 05 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तेज ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद अगले चार दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने पांच और छह जनवरी को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की भी संभावना जताई है। वहीं गुजरात में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। भारत के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी तक कई इलाकों में शीतलहर जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
पंजाब के इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा
राजस्थान में कल का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली का एक्यूआई 250 से कम
झारखंड के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स लेट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में घने कोहरे से विजिबिलिटी लो
राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। रविवार को सुबह के दौरान कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिसमें सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सिरोही, पाली और चूरू में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद वनस्थली में चार डिग्री सेल्सियस, लूंकरनसर में 2.8 डिग्री सेल्सियस और सीकर में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी दो दिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर पाला पड़ने का अनुमान है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार
कश्मीर में इस समय चिल्ला-ए-कलां का प्रकोप जारी है, जो सर्दियों का सबसे भीषण 40 दिनों का मौसम होता है। इस दौरान रात में तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर जाता है। हालांकि, घाटी के मैदानी इलाकों में इस मौसम में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। आईएमडी ने पांच और छह जनवरी को उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है और जोरदार ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जनवरी तक शहर के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।
