LIVE

दिल्ली के कश्मीरी गेट-सिविल लाइंस में भरा पानी, कश्मीर में कहर बरपा रही बारिश; जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Aaj ka Mausam 04 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देशभर में जारी बारिश अब कहर बनकर बरस रही है। पंजाब में इस समय बाढ़ से बुरे हालात हैं। फसलों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मी में आई आमदाओं के कारण सड़क से लेकर मकानों और अन्य बुनियादी ढ़ांचों को भारी नुकसान हुआ है। अभी भी इन राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश के चलते उफनाई नदियां कई मैदानी राज्यों में बाढ़ लेकर आई हैं। बिहार में इस बार औसत से कम बारिश होने के बावजूद कई गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं। दिल्ली में यमुना भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके कारण राजधानी में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
दिल्ली के कश्मीरी गेट-सिविल लाइंस में भरा पानी, कश्मीर में कहर बरपा रही बारिश; जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Aaj ka Mausam 04 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert News Today Updates: देशभर में मानसून का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में भी गुरुवार को बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। जिससे 7 सितंबर तक भारी बारिश के आसार नहीं हैं। राजस्थान में अभी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं जम्मू कश्मीर में भी आज बारिश का अलर्ट है। देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
Sep 4, 2025 | 07:20 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। यमुना का पानी सड़कों तक आ गया है।
Sep 4, 2025 | 06:40 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण जलजमाव

Sep 4, 2025 | 05:54 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गाजियाबाद में भारी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। बारिश के अलर्ट के बीच शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन जगह-जगह जलभराव के कारण लोगो ंको परेशान की सामना करना पड़ रहा है।
Sep 4, 2025 | 05:52 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और नई दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव हो गया है। सड़कों पर भरे पानी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है।
Sep 4, 2025 | 02:29 PM IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के अमृतसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Sep 4, 2025 | 02:04 PM IST

दिल्ली में जलजमाव के कारण कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम

Sep 4, 2025 | 12:47 PM IST

दिल्ली में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क बंद

दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब मेट्रो पर भी दिखाई देने लगा है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दी है।
Sep 4, 2025 | 11:31 AM IST

दिल्ली के कश्मीरी गेट में कई इलाकों में भरा पानी

Sep 4, 2025 | 11:12 AM IST

उज्जैन के कई इलाकों में भारी जलभराव

Sep 4, 2025 | 11:01 AM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश

Sep 4, 2025 | 09:58 AM IST

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का 3 घंटे के लिए अलर्ट

गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पलवल, फरीदाबाद, झज्जर, जींद, नूह, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, यमुनानगर और सोनीपत में अगले तीन घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट जारी किया है।
Sep 4, 2025 | 09:56 AM IST

गाजियाबाद-बागपत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बागपत, जीबी नगर, गाजियाबाद और शामिल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आंधी आने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
Sep 4, 2025 | 09:55 AM IST

दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड पर भरा पानी

Sep 4, 2025 | 09:03 AM IST

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.47 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सुबह 6 और 7 बजे यह 207.48 मीटर था। हालांकि, यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है।
Sep 4, 2025 | 08:59 AM IST

जम्मू और कश्मीर में उफान पर चिनाब नदी

Sep 4, 2025 | 08:03 AM IST

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्वामी नारायण मंदिर के पास जलभराव

Sep 4, 2025 | 07:36 AM IST

दिल्ली के मयूर विहार में राहत शिविरों तक पहुंचा पानी

Sep 4, 2025 | 07:34 AM IST

उज्जैन में रामघाट के मंदिर जलमग्न

Sep 4, 2025 | 07:12 AM IST

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर के ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर पर बना हुआ है। जिसके चलते पानी निचले इलाकों में लोगों के घरों में घुस चुका है। मयूर विहार में बने राहत शिविरों में भी पानी आ चुका है। जिससे लोग काफी परेशान है।
Sep 4, 2025 | 07:05 AM IST

झारखंड समेत इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी वर्षा की संभावना है।
Sep 4, 2025 | 06:09 AM IST

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश तबाही मचा रही है। बारिश के कारण नदियों और जलाशयों में जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। प्राकृतिक आपदाओं से भी राज्य को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Sep 4, 2025 | 06:08 AM IST

दिल्ली में आज बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। राजधानी में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Sep 4, 2025 | 06:06 AM IST

दिल्ली में बारिश के कारण अंडरपास में भरा पानी

Sep 4, 2025 | 06:01 AM IST

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश


दिल्ली में बुधवार को लगातार तीसरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे और अगले कुछ दिनों में और बारिश का अनुमान है। उफनती यमुना के पानी ने कई घरों को जलमग्न कर दिया, दुकानों का सामान नष्ट कर दिया और कई इलाकों में यातायात बाधित कर दिया।
Sep 4, 2025 | 06:01 AM IST

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात


पंजाब में भारी बारिश के कारण बुधवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। 1988 के बाद राज्य में आए सबसे भीषण सैलाब से 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गईं।