LIVE
Aaj ka Mausam 03 October 2025 LIVE: पटना में ऑरेंज अलर्ट, यूपी में भी बिगड़े मौसम के मिजाज, आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 03 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा और तापमान में गिरावट देखी जाएगी।
Aaj ka Mausam 03 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: अक्टूबर की शुरुआत कई शहरों में बारिश के साथ हुई है। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है और उमस वाली गर्मी से कुछ राहत मिली। आज भी मौसम विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज शहरों में मौसम का हाल।
OCT 03, 2025 15:13 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पश्चिम बंगाल में होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। यह पूर्वानुमान एक गहरे दबाव के प्रभाव के कारण है, जो अब कमजोर होकर सामान्य दबाव में बदल गया है और ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में स्थित है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, डिप्रेशन एक ऐसी स्थिति होती है जो स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के बाद आती है और चक्रवाती तूफान से पहले बनती है, जिससे आमतौर पर भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलती हैं
OCT 03, 2025 14:14 IST
OCT 03, 2025 13:37 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: संडे-मंडे आएगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार से मंगलवार के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान ला सकता है। इस मौसम प्रणाली की तीव्रता सोमवार को सबसे अधिक रहने की संभावना है।
OCT 03, 2025 12:50 IST
OCT 03, 2025 12:04 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के गयाजी, कैमूर और पश्चिमी चंपारण में अत्यंत भारी बारिश आ सकती है। IMD ने इन इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा जिले में अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 03, 2025 11:13 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, सिन्थन टाप, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-जोज़िला, बांडीपोरा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा आदि क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
OCT 03, 2025 09:59 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पंजाब-हरियाणा में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब और हरियाणा में भी मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 6 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
OCT 03, 2025 09:03 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गाजियाबाद में उमस वाली गर्मी
गाजियाबाद में बीते दिन हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन धूप खिलने के बाद से लोगों को उमस वाली गर्मी महसूस हो रही है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
OCT 03, 2025 07:30 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में कैसा रहेगा मौसम का हाल
नोएडा में बीते दिन कहीं-कहीं हुई हल्की बारिश के बाद से आज सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप खिली हुई है। दोपहर तक शहर तापमान बढ़ेगा और उमस वाली गर्मी बढ़ेगी।
OCT 03, 2025 05:41 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में खिलेगी तेज धूप
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शहर में तेज धूप खिली रहेगी और शहर वासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
OCT 03, 2025 05:41 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून समेत प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
OCT 03, 2025 05:41 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में बारिश की संभावना
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के गया, नवादा, जुमई और बांका में हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 03, 2025 05:40 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम
आज राजस्थान के जोधपुर, पाली, नागौर, अजमेर, जयपुर, टोंक, अलवर, दौसा और भरतपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
OCT 03, 2025 05:40 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो जौनपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, कौशांबी आदि जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
