दक्षिण भारत में झमाझम हो रही बरसात, IMD पटना ने जारी की 7 दिन के मौसम की चेतावनी
दिल्ली में गिरा पारा
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली का तापमान अब 40 डिग्री से गिरकर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम
आपके शहर में कल का मौसम कैसा रहेगा। ये जानने लिए पढ़िए- कल के मौसम का हालपटना मे बरसेंगे बादल
आज इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कुछ कमी आने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ वर्षा और तेज हवा जारी रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले इलाकों में 3-4 जून और ओडिशा में 3-6 जून के दौरान लू चलने की संभावना है।असम में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी
IMD पटना ने जारी की 7 दिन के मौसम की चेतावनी
मणिपुर के इंफाल के वांगखेई, पोरोमपाट में बाढ़ जैसे हालात
बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 3, 2025
गाजियाबाद में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मौसम सुहावना बना हुआ है और धूप खिल गई है। दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ेगी, लेकिन शाम होते-होते शहर में तेज हवाओं से मौसम खुशनुमा हो जाएगा और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।नोएडा में खिली धूप
नोएडा में सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ यहां उमस भरी गर्मी महसूस होना शुरू हो जाएगी। लेकिन शाम होते ही शहर में तेज हवाओं क दौर शुरू होगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।यूपी के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के आगरा, मथुरा, इटावा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, महामाया नगर और अलीगढ़ में झोकेदार हवाओं के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में बदली मौसम की चाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बदलते इस मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।
बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ
बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है।
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आज मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 5 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इस दौरान मौसम विभाग ने 4 जून तक शहर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश और हवाओं के कारण यहां तापमान में वृद्धि नहीं हो रही है, गर्मी से राहत महसूस हो रही है।
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
Delhi Protest: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी पर पुलिस का सदेंश, कहा- ड्यूटी पर तैनात महिलाएं भी सम्मान की हकदार
हिमालय के नीचे तेज हलचल से Earthquake का बड़ा खतरा, भूकंप आया तो होगी भीषण तबाही
© 2026 Times Horizon Private Limited
