बारिश से होगी नए साल की शुरुआत! उत्तर भारत में गलन वाली सर्दी और घने कोहरे का प्रकोप जारी, जानें IMD का ताजा अपडेट
Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: राजस्थान में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: मौसम पूर्वानुमान बिहार
Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 01 January 2026 LIVE: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
दिल्ली में 2 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कोल्ड डे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 जनवरी को भी शहर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय कोल्ड वेव चलेगी, जिसके साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है।जयपुर में ठंड और प्रदूषण का दौर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सीपीसीबी के 1 बजे के अपडेट के अनुसार, जयपुर में आज का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में इसके 200 पार करने की संभावना है।नए साल पर दिल्ली का AQI कितना है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 12 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का AQI खराब श्रेणी में 374 के रिकॉर्ड किया गया है। नए साल की शुरुआत में भी शहर की जहरीली हवा में कोई खास अंतर नहीं आया है।महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में पारा लुढ़कर शून्य पहुंचा
मिनी कश्मीर के नाम से जानें जाने वाले महाराष्ट्र के महाबलेश्वर सही मायनों में कश्मीर बन गया है। यहां पारा लुढ़ककर शून्य पहुंच गया है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में यहां बर्फ की परत जमी हुई नजर आ रही है। कड़ाके की इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: घने कोहरे और शीतलहर की गिरफ्त में गोरखपुर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई
मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई जिससे मुंबई वासियों की नव वर्ष की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। साल की पहली सुबह का, सूरज की किरणों से स्वागत होने के बजाय मुंबई के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। बारिश सुबह छह बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं। सुबह छह बजकर 15 मिनट के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मुंबई में नए साल पर हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में नए साल का पहला सूर्योदय
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में करौली रहा सबसे ठंडा
राजस्थान के करौली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। आईएमडी के अनुसार, अलवर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, दौसा में 6.6 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 6.9 डिग्री, पिलानी में 8.8 डिग्री, चूरू में 9.1 डिग्री और भीलवाड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जोधपुर में यह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड
हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि हिसार में यह 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल और रोहतक में अधिक ठंड दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.5 और 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भिवानी में न्यूनतम तापमान पांच और सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में भी ठंड का प्रकोप जारी
पंजाब के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना और पटियाला में यह क्रमशः 6.8 और 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में यह 8.5 डिग्री, फरीदकोट में 7 डिग्री और गुरदासपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में नए साल पर कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में नववर्ष के दिन एक जनवरी को दिन में ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। नये साल के दिन के लिए, मौसम विभाग ने आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में मौसम बेहद सर्द
दिल्ली में बुधवार को मौसम बेहद सर्द रहा। नववर्ष के पहले दिन भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार एक जनवरी को बारिश होने के आसार हैं, जो इस मौसम की पहली बारिश हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला
CEC के खिलाफ CJP-विपक्ष का प्रदर्शन Live Updates: संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के पास बैठे संजय सिंह, हिरासत में लिए गए AAP नेता
Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा
Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?
Maharashtra: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर फिर खूनी रफ्तार का तांडव, धामणगांव के पास ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत, 19 घायल
© 2026 Times Horizon Private Limited
