LIVE

कश्मीर में तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में कल बारिश...हरिद्वार में सताएगी धूप

Varsha KushwahaUpdated Jul 28, 2024, 23:50 IST

  कश्मीर में तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में कल बारिश...हरिद्वार में सताएगी धूप
कश्मीर में तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में कल बारिश...हरिद्वार में सताएगी धूप

कश्मीर में तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड। दिल्ली समेत फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जहां दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है, वहीं गुरुग्राम-फरीदाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अलर्ट के अनुसार, यूपी के 13, राजस्थान के 14 और महाराष्ट्र के 15 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कोल्हापुर में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस अलावा जानें अपने शहर के मौसम के हाल -

JUL 28, 2024 22:55 IST

कश्मीर में भीषण गर्मी के कारण स्कूल बंद

कश्मीर में हालात और बदतर होते जा रहे हैं। बारिश के इंतजार के बीच हीटवेव जैसी स्थिति है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। लिहाजा, कश्मीर में अधिकारियों ने 29 और 30 जुलाई को प्राथमिक कक्षाओं तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 28, 2024 22:54 IST

कश्मीर में तापमान ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड

कश्मीर में हालात और बदतर होते जा रहे हैं। बारिश के इंतजार के बीच हीटवेव जैसी स्थिति है। यहां गर्मी ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
JUL 28, 2024 22:35 IST

दिल्ली में कल बारिश का अलर्ट

दिल्ली में सोमवार को बारिश का अलर्ट है। हालांकि, रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश का मुंह नहीं देखने को मिला
JUL 28, 2024 20:27 IST

लगातार बारिश के चलते किन्नौर के ग्याबुंग नाले में आई बाढ़

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में खराब मौसम और बारिश के कारण ग्याबुंग नाले में अचानक बाढ़ आ गई है। दरअसल, किन्नौर जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसका असर यहां मौजूद ग्याबुंग नाले पर भी देखने को मिला। अचानक जलस्तर बढ़ने से नाले में बाढ़ आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने ग्याबुंग नाले में आई बाढ़ का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाले में आई बाढ़ तेज गति के साथ मलबे को बहाकर ले जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर दी है। उन्होंने लोगों को उफनते नाले से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही नाले से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
JUL 28, 2024 20:01 IST

राजस्थान के इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

JUL 28, 2024 16:21 IST

दिल्ली में बरसेगा मॉनसून

दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। यहां 28 जून के बाद हल्की बारिश ही दर्ज की गई है। लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं विभाग के अनुसार अगस्त माह में भी दिल्ली में अच्छी बारिश के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 28, 2024 15:00 IST

राजस्थान के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। विभाग ने कुछ जिलों को छोड़कर पूरे जिले में आज 28 जुलाई को भारी बारिश के आसार जताए हैं।
JUL 28, 2024 13:41 IST

बिहार के 19 जिलों में बारिश के आसार

Bihar Weather: बिहार में फिर से मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभगा ने लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार 28 जुलाई से 31 जुलाई का बिहार में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी, क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
JUL 28, 2024 10:37 IST

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट



महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से शहर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई की कई सड़कें जलमग्न हो गई है। भारी बारिश और जलजमाव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है।
JUL 28, 2024 09:51 IST

गुजरात में मौसम का हाल


गुजरात में पिछले कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं भारी बारिश का अलर्ट है तो कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। विभाग के अनुसार, गुजरात के अरावली,महिसागर, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदेपुर, घोड़ा,, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग, साबरकांथा, गांधीनगर, अहमदाबाद, भावनगर और अमरेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 28, 2024 08:59 IST

यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के बिजनौर, बहराइच, श्रावस्ती, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, मेरठ, प्रयागराज, चंदौरी और बलरामपुर और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
JUL 28, 2024 07:45 IST

बिहार में जारी येलो अलर्ट



बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरनगर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इस बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
JUL 28, 2024 06:22 IST

दिल्ली में बारिश की संभावना


दिल्ली के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई हिस्सों में बूंदाबांदी की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
JUL 28, 2024 05:32 IST

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बरसेंगे मेघ


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, चित्रकूट, बादा, फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश होने से शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
JUL 28, 2024 05:32 IST

कोल्हापुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

JUL 28, 2024 05:32 IST

गुरुग्राम-फरीदाबाद में बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने हरियाणा राज्य के गुरुग्राम, फरीदाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम दोनों ही एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा हैं।
JUL 28, 2024 05:31 IST

महाराष्ट्र में जारी बारिश का सिलसिला



महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, नागपुर, जलगांव, औरंगाबाद, ठाणे, पुणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 28, 2024 05:31 IST

राजस्थान में आज कहां-कहां होगी बारिश


डूंगरपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, बूंदी, कोटा, झालावाड़, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली, जयपुर, झुंझुनू और सीकर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में से बारां और सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट है और शेष राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ में भारी बारिश का और कुछ में बिजली गिरने की आशंका है।