LIVE
आज का मौसम, 25 July 2024 Highlight: हिमाचल में बादल फटा, पुणे में भारी बारिश से तबाही, गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 25 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: हिमाचल में बादल फटने से हाईवे बंद किया गया। गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई। उधर, मुंबई में भारी बारिश से रेल की पटरियां और सड़कें लबालब हैं। उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और बिहार में अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट है। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं मूसलाधार तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। उधर, बिहार-एमपी और यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के अलावा यूपी में गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए-
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 25 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली और बिहार में अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट है। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं मूसलाधार तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। उधर, बिहार-एमपी और यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के अलावा यूपी में गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए-
JUL 25, 2024 17:43 IST
पटना सहित इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
बिहार में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। बुधवार 24 जुलाई को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। आज गुरुवार 25 जुलाई को पटना में दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए बारिश हुई। लेकिन, मौसम विभाग ने आज पटना, बक्सर, गया, नालंदा सहित कई जिलों में आज भारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
JUL 25, 2024 14:07 IST
पुणे में आज तीन अगले घंटे तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन घंटों में पुणे क्षेत्र में भारी बारिश से मध्यम भारी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के पुणे में रातभर हुई लगातार बारिश से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी भर आया है। भारी बारिश को लेकर लोगों को यहां सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
JUL 25, 2024 12:48 IST
हिमाचल में बादल फटने से हाईवे बंद
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद एनएच-3 का एक हिस्सा बंद किया गया है। राज्य में कुल 15 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं, जिनमें मंडी में 12, किन्नौर में दो और कांगड़ा जिले की एक सड़क शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 25, 2024 12:24 IST
मंगलुरु में बारिश से दीवार ढही, एक किशोर की मौत
मंगलुरु के जोकट्टे में भारी बारिश से एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। मृतक की पहचान मुल्की कस्बे के शैलेश के रूप में हुई है।
JUL 25, 2024 12:23 IST
दिल्ली में प्रदूषण 117 एक्यूआई दर्ज
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 दर्ज किया गया, जो ‘मध्य़म’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है
JUL 25, 2024 12:22 IST
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक 10.1 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दिन में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दिन में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
JUL 25, 2024 11:14 IST
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में हो रही है भारी वर्षा
महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य की राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। इससे जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।
JUL 25, 2024 09:47 IST
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: गुजरात में बाढ़ से आठ लोगों की मौत
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: गुजरात में भारी बारिश से कई हिस्से जलमग्न हो गए और कई गांवों का संपर्क टूट गया। इस भारी तबाही के बीच आठ लोगों की मौत हो गई है और रेल सेवाएं भी बाधित है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 25, 2024 09:47 IST
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: मुंबई में तेज बारिश के कारण अंधेरी सबवे बंद
आज का मौसम, 25 July 2024 LIVE: तेज बारिश होने के कारण अंधेरी सबवे को भी बंद कर दिया गया है। सुबह होते ही दहिसर, बोरीवली,कांदिवली, मलाड,गोरेगांव ,जोगेश्वरी,अंधेरी,विलेपरले,सांताक्रुज,खार,बांद्रा जैसे अन्य इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिला
JUL 25, 2024 07:50 IST
मुंबई में भारी बारिश से सड़कें-पटरियां जलमग्न
मुंबई में में मूसलाधार बारिश से सड़कें और मुंबई लोकर की पटरियां जलमग्न हो गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है। वहीं, मुंबई को जलापूर्ति करने वाली एक और झील भी ‘ओवरफ्लो' हो गई है।
JUL 25, 2024 06:45 IST
दिल्ली-एनसीआर में उमस से नहीं मिलेगी राहत
JUL 25, 2024 05:31 IST
यूपी के इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
यूपी के प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फर्रुखाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर और शामली में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
JUL 25, 2024 05:31 IST
बुधवार को शाहजहांपुर में हुई सर्वाधिक बारिश
शाहजहांपुर में सर्वाधिक 46 मिमी फिर झांसी में 40.2 मिमी , आगरा में 13.4 , फुरसतगंज में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।
JUL 25, 2024 05:31 IST
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, चित्रकूट आदि में अच्छी बारिश के आसार हैं। महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
JUL 25, 2024 05:30 IST
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक जारी किया ‘येलो' अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी 28 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, कुल 15 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गईं, जिनमें मंडी की 12, किन्नौर की दो और कांगड़ा जिले की एक सड़क शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 62 ट्रांसफॉर्मर पर भी असर पड़ा है।
JUL 25, 2024 05:30 IST
हिमाचल में भारी बारिश के बाद 15 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान हुई भारी बारिश के कारण बुधवार को 15 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गईं।
JUL 25, 2024 05:30 IST
दिल्ली में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसके बाद दिल्ली में फिर से मौसम बदल सकता है और एक बार फिर से उमस की वापसी हो सकती है।
JUL 25, 2024 05:30 IST
बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बुधवार को सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
