कौशांबी के थाने में सर्विस राइफल की गोली लगने से लेडी कॉन्‍स्‍टेबल की मौत, 3 महीने पहले ही पूरी हुई थी ट्रेनिंग

कॉन्स्टेबल की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका यादव के तौर पर हुई है, जो मंझनपुर के महिला पुलिस स्टेशन में तैनात थीं। घटना के तुरंत बाद उनके साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौशाम्बी में संतरी ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से एक महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक सबूतों व CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अपनी सरकारी राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई।

up police

प्रतीकात्मक फोटो

कॉन्स्टेबल की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका यादव के तौर पर हुई है, जो मंझनपुर के महिला पुलिस स्टेशन में तैनात थीं। घटना के तुरंत बाद उनके साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक (SP) सत्यनारायण प्रजापत ने दी।

End of Feed