राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई। थाना सोनिया विहार इलाके में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।बताया जा रहा है कि कैंप कार्यालय के बाहर करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की गई।
यह घटना कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई
गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के सामने ही सरेआम गोलियां चलाकर पुलिस और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली।
खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है। वह उस रास्ते से अपने घर जा रहा था जो बीजेपी के स्थानीय दफ्तर के पास है।उस पर 20 राउंड गोलियां चलाई गईं।
दिल्ली पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
हमलावरों की पहचान करने के लिए दिल्ली पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती शक के मुताबिक, यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Delhi: मामूली विवाद में बवाना में डबल मर्डर, दोस्त ने गोली मारकर की हत्या
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और फायरिंग के पीछे की वजह तथा आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
तो आम जनता की सुरक्षा कितनी महफूज है?
बड़ा सवाल यह है कि जब कानून मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर ही बदमाश बेखौफ होकर गोलियां बरसा सकते हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कितनी महफूज है?
