सिवाया टोल पर थम गए राहगीरों के कदम, 95 साल की दादी पालकी में और सेवा में जुटे 24 पोते बने कांवड़ यात्रा का आकर्षण

सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान सिवाया टोल प्लाजा पर आस्था और पारिवारिक संस्कारों की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। 95 वर्षीय सोनदेवी पालकी में बैठकर हर-हर महादेव का जयघोष करती नजर आईं, जबकि उनके 24 पोते बारी-बारी से पालकी उठाते हुए आगे बढ़े।

Kanwar Yatra: सावन की कांवड़ यात्रा में जहां डीजे की धुन, भव्य कांवड़ और शिवभक्तों का उत्साह हर किसी को आकर्षित कर रहा है, वहीं सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं। 95 वर्षीय सोनदेवी पालकी में हाथ जोड़कर भोलेनाथ का जयघोष कर रही थीं और उनके 24 पोते बारी-बारी से पालकी को अपने कंधों पर उठाकर आगे बढ़ रहे थे। यह दृश्य देखते ही राहगीरों के कदम थम गए। जिसने भी इस परिवार का समर्पण देखा, उसने इसे आज के दौर की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया।

Sondevi Kanwar Yatra

95 साल की सोनदेवी की अनोखी कांवड़ यात्रा

सोनदेवी की सालों पुरानी इच्छा

बुलंदशहर के हसनपुर जागीर निवासी सोनदेवी की वर्षों से इच्छा थी कि वह हरिद्वार जाकर मां गंगा में स्नान करें और कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनें। उम्र के इस पड़ाव पर उनके लिए यह यात्रा संभव नहीं थी। ऐसे में परिवार के युवाओं ने उनकी इच्छा को अपना संकल्प बना लिया। 'महाकाल ग्रुप' के नाम से यात्रा कर रहे 24 पोतों ने दादी को हरिद्वार ले जाकर गंगास्नान कराया और अब पालकी में बैठाकर गांव तक लेकर जा रहे हैं। पोतों का कहना है कि योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा में जिस तरह के इंतजाम किए हैं, उससे किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

End of Feed