जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत; तीन घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक वाहन के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सुरनकोट के शेलधर इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ के सुरनकोट में हुए दुखद सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है

Poonch Road Accident

जम्मू-कश्मीर पुंछ में खाई में गिरी कार

राहत बचाव कार्य जारी

पुंछ के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुंछ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज खान के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) से हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा के साथ अतिरिक्त एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन संसाधनों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

End of Feed